सड़क हादसे का शिकार हुआ युवक बीच सड़क पर डांस करते हुए दिया दिखाई

अजब-गजब सड़क हादसे का शिकार हुआ युवक बीच सड़क पर डांस करते हुए दिया दिखाई

Raja Verma
Update: 2022-06-25 12:44 GMT
सड़क हादसे का शिकार हुआ युवक बीच सड़क पर डांस करते हुए दिया दिखाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  इन्टरनेंट पर कई वीडियों वायरल होते हैं  परन्तु हाल ही में एक अजीबों गरीब वीडियों सामने आया हैं। यह वीडियो सड़क हादसे का है जिसमें  दुर्घटना होने के बाद युवक डांस करता दिखाई दे रहा है।  आपने कई हादसों के वीडियो भी देखे होंगे। जिनमें सड़क हादसों में अधिकतर जान का खतरा बन जाता हैं। लेकिन हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियों को देखकर लोग हैरान है कि कैसे  युवक भयानक हादसे  का शिकार होने के तुंरत बाद ही खड़े होकर नाचने लगा। युवक को बीच सड़क पर नाचता देख लोगों  के होश उड़ गए। लोग हैरान थे कि इतनी खतरनाक दुर्घटना होने के बाद कोई कैसे डांस करने में मग्न हो सकता है।  

कार ने बाईक पर मारी जोरदार टक्कर

इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक कार जो तेज रफ्तार से आ रही थी  अचानक बाईक को टक्कर मार देती हैं। वीडियों में दिख रहा है कि  कार की रफ्तार बहुत तेज थी।  कार की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है टक्कर के दौरान बाईक सवार बीच सड़क पर बहुत जोर से गिर जाता हैं। टक्कर इतनी खतरनाक थी की बाईक के कुछ पार्टस भी जमीन पर ही बिखर गए। 

 


बीच सड़क डांस करता दिखाई दे रहा युवक 
आमतौर पर किसी भी व्यक्ति को हल्की चोट आने पर उठने में  भी दिक्कत का सामना करना पड़ता  है लेकिन इस घटना में बिल्कुल उस का उलटा हैं वह शख्स उठ कर डांस करने लगता हैआमतौर पर देखा जाता है कि ऐसे हादसे होने पर लोगों को उठने में भी परेशानी होती है वहीं इस हादसे का शिकार हुआ युवक बाइक से गिरने के तुरंत बाद ही उठकर खड़ा  हो जाता है और बीच सड़क पर जाकर डांस करने लगता है।
युवक की यह हरकत कैमरे में कैद हो जाती है। जिसका वीडियों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो को देखकर मजेदार कमेंट कर रहे है। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि यह वीडियों कहां का है।  

Tags:    

Similar News