अजब गजब: कपड़े सुखाने वाली क्लिप के बीच का छेद भी बड़ा काम का! वायरल वीडियो में शख्स ने बताया इस्तेमाल

कपड़े सुखाने वाली क्लिप के बीच का छेद भी बड़ा काम का! वायरल वीडियो में शख्स ने बताया इस्तेमाल
  • कपड़े सुखाने वाली क्लिप का छेद है काम का
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
  • कपड़े सुखाने वाली क्लिप के बीच के छेद का बताया इस्तेमाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे आसपास कई सारी चीजें ऐसी होती हैं जिनका इस्तेमाल हम डेली लाइफ में करते हैं। लेकिन हमें उनका सही उपयोग नहीं पता होता है। हम ऐसे ही उसको रोज इस्तेमाल करते रहते हैं लेकिन हमको उनका सही इस्तेमाल नहीं पता होता है। जब उनके बारे में पता चलता है तब ऐसा लगता है कि आज तक इसके बारे में पता क्यों नहीं था। ऐसा ही कपड़ा सुखाने वाली क्लिप्स के साथ देखने को मिलता है। उसके बीच में एक छेद होता है जिसको बहुत ही कम लोग जानते हैं। तो चलिए बताते हैं कि वो छेद क्यों होता है?

वीडियो में क्या है?

अगर आप भी नहीं जानते हैं क्लिप के बीच का छेद किस काम आता है तो सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स ने क्लिप के बारे में खास जानकारी दी है। उस पर लोग काफी हैरान भी हुए हैं। शख्स ने कहा कि, आज मुझे पता चला है कि मैं क्लिप का गलत इस्तेमाल करता हुआ आ रहा था। क्लिप पर छोटे छेद होते हैं वो कपड़े की रस्सी के लिए होते हैं। क्लिप का आखिरी कोना कपड़े के लिए होता है और छेद रस्सी के लिए होता है। इसलिए रस्सियों का डिजाइन उबड़ खाबड़ होती है जिससे कपड़ा फिसल ना जाए।

वीडियो हो रहा है वायरल

वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने लाइक भी किया है। साथ ही कई लोगों ने कमेंट किया है कि, क्या आप मजाक कर रहे हैं! अब मुझे कल ही कपड़े फैलाने में और मजा आएगा। तो वहीं, दूसरे ने कहा कि, इसका मतलब है कि मैं अब तक गलत तरह से कपड़े फैला रही थी।

Created On :   27 May 2025 6:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story