अजब गजब: वेज-नॉनवेज सब तरह का खाना खाने के बाद भी 80 रसगुल्लों की पेट में थी जगह, देखकर लोग रह गए हैरान!

वेज-नॉनवेज सब तरह का खाना खाने के बाद भी 80 रसगुल्लों की पेट में थी जगह, देखकर लोग रह गए हैरान!
  • शादी में शख्स ने हर तरह का खाया खाना
  • पूरा खाना खाने के बाद खाए 80 रसगुल्ले
  • वीडियो हो रहा है वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर शादी वगरह में कई ऐसे लोग मिल जाते हैं जो कि बहुत खाते हैं। पूरा खाना खाने बाद भी उनका पेट नहीं भरता है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। बिहार के अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड के कोशीशरण दरभंगा गांव के मैथिल ब्राह्मण टोला में रहने वाले जोगेश्वर झा अपने खाने की आदतों के लिए काफी ज्यादा चर्चित रहते हैं। मिथिलांचल क्षेत्र में बारात के किसी भोज में वे किलो भर नॉनवेज खाने के बाद भी उन्होंने 80 रसगुल्ले खा सकते हैं।

क्या करते हैं जोगेश्वर झा?

जोगेश्वर झा के बारे में जानें तो, वो गांव में किराना दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया है कि, मिथिलांचल की शादी-ब्याह में भोजन का काफी विशेष महत्व होता है। वह भोज में पूड़ी-सब्जी, चावल, नॉनवेज खाने के बाद भी आराम से 80 से 85 रसगुल्ले खा सकते हैं। वहीं, सिर्फ रसगुल्ले खाने हों तो वो आराम से 120 से 125 तक खा सकते हैं। जोगेश्वर का कहना है कि, रसगुल्ला खाने में काफी मजा आता है। एक जोश होता है कि कितने ज्यादा रसगुल्ले खा सकते हैं।

मिथिलांचल में रसगुल्ले को किया जाता है पसंद

जोगेश्वर ने आगे कहा कि, मिथिलांचल की शादी में रसगुल्ला खाने की एक परंपरा है। यहां के अधिकांश लोग भोज में 50 से ज्यादा रसगुल्ले खा लेते हैं। उन्होंने बताया कि, अगर वो नॉनवेज खाते हैं तो सिर्फ 80 से 85 रसगुल्ले ही खा पाते हैं।लेकिन बिना नॉनवेज के वो 120 से भी ज्यादा रसगुल्ले खा लेते हैं।

बारात में नहीं छोड़ते हैं रसगुल्ले

उन्होंने बताया कि, गांव के भोज में तो वो कम खाते हैं लेकिन अगर बारात होती है तो वो रसगुल्ला खाने में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। क्योंकि मिथिलांचल में मेहमानों को ज्यादा खिलाने की परंपरा है और वो इसका पूरा फायदा उठाते हैं।

Created On :   26 May 2025 5:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story