अजब गजब: मांस खाने के लिए नरभक्षी बना अमेरिकी लड़का, अपने ही परिवार को उतारा मौत के घाट, 5 साल की मासूम को भी नहीं छोड़ा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अमेरिका के टेक्सास में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां एक लड़के ने अपने पूरे परिवार की गोलीमारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस खौफनाक वारदात को अंजम देने वाले इस युवक का नाम सीजर ओलाल्डे है जिसकी उम्र केवल 18 साल है।
अमेरिका का है मामला
पुलिस के मुताबिक, आरोपी लड़का एक नरभक्षी था जो अपने परिवार को मारकर उन्हें खाना चाहता था। टेक्सास पुलिस के अधिकारी ने बयान जारी कर कहा कि, 23 मई को हमें सूचना मिली कि एक लड़का अपने ही परिवार की जान लेने पर उतारू है। यहां तक कि वो खुद को मारने की धमकी दे रहा है। न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक सूचना मिलने के बाद जब पुलिस वारदात वाली जगह पहुंची तो वहां आरोपी लड़का ने खुद को घर के अंदर बंद कर रखा है और घर के अंदर कई लोग मरे पड़े हैं।
रंगे हाथों पकड़ाने के बाद युवक ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपी लड़का ओलाल्डे ने पुलिस को बताया कि उसने खुद अपने परिवार को गोली मारी है। उसने यह भी बताया कि मेरा परिवार नरभक्षी था और वह उसे मारकर खा जाने वाला था इसलिए उसने यह कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक मरने वालों में ओलाल्डे के पिता रिबेन, माता ऐडा गर्सिया, बड़ी बहन लिस्बेत ओलाल्डे और छोटा भाई ओलिवर ओलाल्डे जिसकी उम्र केवल 5 साल थी शामिल हैं। इन सभी के शवों को बाथरूम से बरामद किया गया।
मांस खाने के लिए अपनों की ली जान
पुलिस के मुताबिक, वारदात स्थल का मुआयना करने के बाद ऐसा लगता है कि आरोपी लड़के ने अपने परिजनों को घर के अलग-अलग हिस्सों में मारा था और फिर घटसकर बाथरूम में लाया था। क्योंकि घर में जगह-जगह पर बिखरी हुई गोलियां और खून के धब्बे मिले हैं।
आरोपी लड़के की बहन लिस्बेत के सहकर्मी ने बताया कि जब वह बहुत देर तक ऑफिस नहीं आई तो वह देखने उसके घर आया। जिसके बाद आरोपी ने उसे बंदूक दिखाते हुए घर के मुख्य दरवाजे पर ही रोक लिया। पड़ोसी रॉबर्ट वॉर्ड ने पीड़ित परिवार को व्यवहारी और मेहनती बताया।
Created On :   25 May 2025 7:48 PM IST















