अजब गजब: जयमाल के वक्त दूल्हे का पैर छूना चाह रही थी दुल्हन, फिर ऐसा हुआ कि लोग देखकर अपनी हंसी को नहीं कर पाएं कंट्रोल

- जयमाल के समय दुल्हन छूना चाह रही थी दूल्हे के पैर
- पैर छूते वक्त पटक दिया दूल्हे को
- लोग दे रहे हैं प्रतिक्रियाएं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शादी के कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते नजर आते हैं। कई सारे दूल्हे और दुल्हन क्रिएटिव वीडियोज बनाने में लगे होते हैं जिससे वो भी वायरल हो जाएं। कई बार तो ऐसा पता भी नहीं चलता है कि वीडियो रियल है या फेक है। वहीं, कुछ वीडियोज जेनुअनली फनी होते हैं और फेमस हो जाते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। उस वीडियो में दुल्हन जयमाला के समय दूल्हे को नीचे पटक देती है। उस वीडियो को देखकर लोग हंस-हंसकर लोट जाते हैं।
वीडियो में क्या है?
वीडियो में एक जयमाला होता नजर आता है, जहां दुल्हन और दूल्हा एक दूसरे को जयमाला पहनाने के लिए खड़े होते हैं। जयमाला के दौरान दुल्हन दूल्हे के पैर छूने की कोशिश करती है, लेकिन दूल्हा पीछे खिसकता है, जिससे दुल्हन उसके पैर ना छू पाए। इस पर दुल्हन अपनी होशियारी दिखाती है और दूल्हे को नीचे खींचकर पटक देती है। इसके बाद दोनों जमीन पर गिर जाते हैं और हंसी-मजाक होने लगता है।
बता दें, जयमाला भारतीय शादियों में एक महत्वपूर्ण रस्म है, जो दूल्हा-दुल्हन के बीच एक पवित्र बंधन की शुरुआत को दिखाता है। इस रस्म में दोनों एक-दूसरे को फूलों की माला पहनाते हैं, जिसे प्रेम और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में कई समय से देखने को मिल रहा है कि अब लोग इसमें हंसी मजाक करने लगे हैं। कई बार दूल्हे के दोस्त भी इस रस्म में मजाक मस्ती शुरू कर देते हैं। जिससे दुल्हन माला ना पहना पाए।
लोग दे रहे हैं प्रतिक्रिया
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर अब तक साढ़े तीन लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और 9 सौ से भी ज्यादा लोगों ने इसको लाइक किया है। साथ ही लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। लोग वीडियो को शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि वो अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर पा रहे हैं। कई लोगों ने इस वीडियो को साल का सबसे मजेदार पर भी बताया है। वहीं, कुछ लोग दुल्हन की तारीफ कर रहे हैं।
Created On :   18 May 2025 5:54 PM IST