अजब गजब: एयरपोर्ट पर मां का फूलों से वेलकम करने के लिए पहुंचा शख्स, तो मां ने किया ऐसा काम कि धरा का धरा रह गया प्लान

एयरपोर्ट पर मां का फूलों से वेलकम करने के लिए पहुंचा शख्स, तो मां ने किया ऐसा काम कि धरा का धरा रह गया प्लान
  • मां ने की शख्स की चप्पल से पिटाई
  • वीडियो हो रहा है वायरल
  • लोगों ने दी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बच्चे चाहे जितने बड़े हो जाएं वो मां के लिए हमेशा छोटे ही रहते हैं। सोशल मीडिया पर कई बार देखने को मिलता है कि मां अपने बच्चों की पिटाई लगा रही है। लेकिन उसके पीछे की वजह की हमें नहीं पता होती है। साथ ही कई बार लोग ये भी सोचते हैं कि ऐसा क्या ही हो गया है कि मां अपने बच्चे को मार रही है। बच्चा छोटा हो तो ये हमको ज्यादा अजीब नहीं लगता है लेकिन जवान बच्चे को मार खाता देख सभी सोचने लगते हैं कि क्या हो गया है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक जवान बेटा अपनी मम्मी को एयरपोर्ट पर फूल और बैनर के साथ जाता है कि मम्मी देखकर खुश होंगी। तो जैसे ही वो मिलता है अपनी मां से उसकी मां चप्पल से मारने लगती हैं।

क्या हुआ था?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो काफी ज्यादा तेजी से वायरल हो रहा है। उसमें देखने को मिल रहा है कि, एक शख्स बहुत ही ज्यादा खुश होकर और हाथ में बोर्ड लेकर अपनी मम्मी से मिलने जाता है। उस बोर्ड पर 'वी मिस्ड यू' भी लिखा था और हाथों में फूल का गुलदस्ता भी था। लेकिन उसकी मम्मी जैसे ही उसको देखती हैं और वो अपनी मम्मी से मिलने जाता है तो वो तुरंत ही चप्पल उतार कर मारने लगती हैं। उसके चेहरे के एक्सप्रेशंस चेंज हो गए थे। शख्स उस मार के लिए बिल्कुल भी रेडी नहीं होता है। तो जैसे ही उसकी मां उसको मारना शुरू करती हैं तो तुरंत उसके हाथों से गुलदस्ता गिर जाता है और वो भागना शुरू कर देता है। साथ ही उसकी मां गुस्से में उसको कुछ कह रही होती हैं।

वीडियो हो रहा है वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को करीब लाखों लोगों ने देख लिया है। साथ ही हजारों लोगों ने लाइक किया है। कुछ लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, 'उन्होंने भी आपतो मिस किया है।' वहीं, दूसरे ने शख्स की मां को 'हीरो मदर' बताया है। एक दूसरे ने लिखा कि, डिवाइडेड बाय नेशन, यूनाइटेड बाय मदर।

Created On :   12 May 2025 2:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story