अजब गजब: शख्स ने सोकर उठने के बाद अपने पैंट पर देखा कुछ अजीब, लोगों ने जोड़ा एलियन से नाता, पोस्ट हो रहा है वायरल

शख्स ने सोकर उठने के बाद अपने पैंट पर देखा कुछ अजीब, लोगों ने जोड़ा एलियन से नाता, पोस्ट हो रहा है वायरल
  • सोकर उठे शख्स को अपनी पैंट पर दिखा हरा निशान
  • रेडिट पर पोस्ट करके पूछा सवाल
  • लोगों ने दी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोगों के साथ कई सारी ऐसी चीजें हो जाती हैं लेकिन पता नहीं होता है कि कैसे हुआ है। लेकिन इंटरनेट पर हर एक चीज का जवाब मिल जाता है। इसलिए लोग उन घटनाओं का सवाल बनाकर इंटरनेट पर उसका जवाब मांगते हैं। एक लड़के ने भी ऐसा ही किया था। एक दिन वो सोकर उठा और अपने पैंट पर लगे हरे स्टेन को लेकर काफी ज्यादा सोच में पड़ गया। उसने रेडिट पर पोस्ट करके लोगों से पूछा कि ये अजीब स्टेन क्या है। इसके बाद लोगों ने काफी ज्यादा प्रतिक्रियाएं दी हैं।

क्या है पोस्ट में?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक r/Weird नाम का ग्रुप है। इस ग्रुप पर करीब 7 दिन पहले एक यूजर ने एक फोटो के साथ पोस्ट किया था और लोगों से मदद की गुहार लगाई थी। इस फोटो में उसका पैर दिख रहा था ौर पैंट के ऊपर उसके हरा रंग लगा हुआ था। लड़के ने बताया कि, वो सुबह सोकर उठा तो उसके पैर पर ये स्टेन था। इसको लेकर ही उसने सभी से प्रश्न किया था कि ऐसा निशान और कहीं पर भी नहीं है सिर्फ पैर पर ही है। साथ ही उसने सोचा कि लाल निशान होता तो समझ आता कि खून है या हरा नीला होता तो लगता पेन का हो सकता है। लेकिन इस तरह के हरे निशान का दिखना काफी ज्यादा अजीब है।

लोग दे रहे हैं प्रतिक्रिया

एक यूजर ने जो सवाल पूछा, जवाब उसी में छुपा लग रहा है। यूजर ने पूछा कि, तुम्हारे बिस्तर पर कोई चार्जिंग केबल है? तो यूजर ने लिखा कि मैंने अपनी तकिया के बगल में एक बार ऐसा ही हरा दाग देखा था। बाद में मालूम चला कि, मेरा आईफोन केबल केसिंग के पास से कट गया है और हरी चीज उसके अंदर से निकल रही है।

पोस्ट हो रहा वायरल

पोस्ट को अब तक 40 हजार से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कई सारे कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं। किसी ने कहा कि कार्बन मोनोऑक्साइड का जहर तो नहीं दे दिया है? वहीं, एक ने कहा कि, लड़के पास ग्रीन इंक का पेन तो नहीं है? तो एक ने इसका ताल्लुक एलियन से जोड़ दिया।

Created On :   24 May 2025 3:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story