अजब गजब: देश का इकलौता ऐसा रिजॉर्ट जहां पर रात होते ही काट दी जाती है बिजली, जानें क्या है इसकी वजह

देश का इकलौता ऐसा रिजॉर्ट जहां पर रात होते ही काट दी जाती है बिजली, जानें क्या है इसकी वजह
  • दिल्ली के इकलौते रिजॉर्ट में काट दी जाती है बिजली
  • जला दिए जाते हैं हजारों दीये
  • सूरज की पहली किरण तक जलते रहते हैं लैंप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर कई ऐसी जगहें होती हैं जहां पर आपको कुछ अच्छा और खास महसूस होता है। दुनियाभर में कई ऐसी जगहें हैं जहां पर कुछ अनोखा होता है। जो कहीं और नहीं देखने मिल सकता है। ऐसा ही एक रिजॉर्ट दिल्ली में भी है। इस रिजॉर्ट में रात होते ही लाइट्स बंद कर दी जाती हैं और दीये जला दिए जाते हैं। सुबह की पहली किरणें आने तक दीये, लैंप और मोमबत्तियां जलती रहती हैं। ये दिल्ली का इकलौता फाइव स्टार होटल है जहां पर रात होते ही बिजली गोल कर दी जाती है।

क्या है बिजली काटने की वजह?

ये दिल्ली का ऐसा फाइवस्टार रिजॉर्ट है, जहां पर शाम होते ही बिजली काट दी जाती है। उसके बाद यहां पर रोशनी करने के लिए दीये, मोमबत्तियां और लैंप जला दिए जाते हैं। इस रिजॉर्ट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि, उसके चलते इस रिजॉर्ट में हर जगह पानी के सरौत्र बनाए गए हैं। इसलिए जब यहां बिजली काटी जाती है तो उन जल सरौत्रों के आगे पीछे और जल सरौत्रों के अंदर दीये जला दिए जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस रिजॉर्ट में शाम से लेकर सुबह की पहली किरण तक कई हजार लैंप जलते रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे रिजॉर्ट बहुत ही सुंदर दिखता है और सेलिब्रिटीज यहां पर आकर रहते हैं।

किस फिल्म की हुई थी यहां पर शूटिंग?

ये रिजॉर्ट इतना सुंदर है कि यहां पर रॉकी-रानी फिल्म के सारेगामा कारवां मेडले गाने के कई सारे सीन यहां पर शूट किए गए थे। वहीं, सेक्रेड गेम्स 2 के साथ गुरुजी के आश्रम जैसे कई सीन भी यहां पर शूट किए गए थे।

किस एयरपोर्ट के पास है ये रिजॉर्ट?

इस रिजॉर्ट को रोजियट रिजॉर्ट के नाम से जाना जाता है। ये इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के पास में है। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से सटे हुए समालखा हाईवे के बिल्कुल ऊपर ही ये रिजॉर्ट स्थित है। ये रिजॉर्ट पूरे 24 घंटे खुला रहता है। आप यहां पर कभी भी रहने आ सकते हैं।

Created On :   1 Jun 2025 6:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story