अजब गजब: डॉक्टर के पास जांच करवाने के लिए पहुंचा मरीज तो पर्चे पर लिखी ऐसी चीज, लोगों का घूम गया दिमाग!

डॉक्टर के पास जांच करवाने के लिए पहुंचा मरीज तो पर्चे पर लिखी ऐसी चीज, लोगों का घूम गया दिमाग!
  • डॉक्टर के पास बीमारी सही करवाने पहुंचा मरीज
  • डॉक्टर ने पर्चे पर लिखा सिटी स्कैन ऑफ ब्रेन
  • लोग दे रहे हैं प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संजय दत्त की फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस तो अधिकांश लोगों ने देखी होगी। जब से वो फिल्म रिलीज हुई है, तब से ही नकल करने वाले छात्रों को या फिर झोला छाप, फर्जी डॉक्टरों को लोग मुन्ना भाई बोलकर ही बुलाते हैं। हाल ही में एक ऐसे ही मुन्ना भाई जैसा डॉक्टर का पर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डॉक्टर के पास मरीज, जांच कराने के लिए पहुंचा था, लेकिन डॉक्टर ने पर्चे पर ऐसी बात लिख डाली, जिसे पढ़कर लोग अपना माथा पकड़ ले रहे हैं! चलिए उस पर्चे के बारे में जानते हैं।

फेसबुक पर हुआ पोस्ट

फेसबुक यूजर मुकेश कपूर ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है, जिसमें एक डॉक्टर का पर्चा नजर दिख रहा है। पर्चे पर ऐसी बात लिखी है, जिसे पढ़कर आपके होश उड़ जाएंगे। ये फोटो फेसबुक पर काफी शेयर हो रही है। वायरल पर्चे में तारीख लिखी है 8 अगस्त 2018। मरीज का नाम है नबीला बेगम। शायद मरीज को दिमाग का CT Scan करवाना था। इसलिए डॉक्टर ने पर्चे पर स्कैन करवाने के लिए लिखा सही था लेकिन सिटी की स्पेलिंग देखकर सभी ने डॉक्टर पर शक करना शुरू कर दिया था। स्पेलिंग इतनी गलत लिख डाली कि लोगों को शक होने लगा कि क्या वो सच में डॉक्टर हैं या सिर्फ पैसे देकर डॉक्टरी की डिग्री हासिल कर ली है। शख्स ने CT Scan of Brain को City Scan लिख दिया था। जिसको पढ़कर लोग लोटपोट हो रहे हैं। बहुत से लोगों ने ये भी सवाल उठाया कि जरूर ये डॉक्टर कोटा वाला होगा!

फोटो हो रही वायरल

इस फोटो पर अब तक करीब 27 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही कई लोगों ने कमेंट भी किया था। एक ने पूछा- कौन से शहर का स्कैन करना है भाई? एक यूजर ने कहा कि शख्स की हैंडराइटिंग अच्छी है, इसलिए विश्वास नहीं हो रहा है कि ये डॉक्टर है। एक ने कहा कि ये जरूर ऑनलाइन पढ़कर डॉक्टर बना होगा।

Created On :   29 May 2025 6:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story