कई बदलावों के साथ भारत में जल्द लॉन्च होगी 2019 BMW S 1000 RR

कई बदलावों के साथ भारत में जल्द लॉन्च होगी 2019 BMW S 1000 RR

Manmohan Prajapati
Update: 2019-02-12 05:05 GMT
कई बदलावों के साथ भारत में जल्द लॉन्च होगी 2019 BMW S 1000 RR

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पावरफुल इंजन के साथ आने वाली हाई स्पीड वाली बाइक युवाओं को खासा पसंद आती हैं। ऐसे ही रफ्तार के दीवानों के लिए भारत में जल्द ही 2019 BMW S 1000 RR लॉन्च होने जा रही है। हाल ही में खुद कंपनी ने इस बाइक की लॉन्चिंग को लेकर पुष्टि की है। BMW Motorrad India ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर इस मोटरसाइकिल को टीज करना शुरू कर दिया है। बता दें कि इस बाइक को सबसे पहले 2018 EICMA मोटरसाइकिल शो में पेश किया गया था। नई बाइक को कई सारे बदलाव के साथ पेश किया जाएगा। इसकी कीमत लगभग 20-22 लाख रुपए तक हो सकती है। 

इंजन
2019 BMW S1000 RR पहले की अपेक्षा अधिक पावरफुल होगी। इसमें एकदम नया 998 cc इन-लाइन फोर इंजन दिया जाएगा। नए इंजन को नई शिफ्टकैम वाल्व ट्रेन के साथ दिया गया है। यह इंजन 204bhp की पावर और 83Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वर्तमान इंजन के मुकाबले यह इंजन 8bhp ज्यादा पावर देता है। 

डिजाइन
इस बाइक में कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसमें डिजाइन के साथ फीचर्स भी शामिल हैं। इसके फ्रंट एंड में नए फेयरिंग और ट्विन हेडलैंप क्लस्टर के साथ LEDs और डेटाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं। 

फीचर्स
वहीं फीचर्स के तौर पर 6.5 इंच TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल और एक बाई-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर और क्रूज कंट्रोल दिया जाएगा। यह बाइक लेटेस्ट फीचर्स से लैस है। इसमें एबीएस, एबीएस प्रो, डाइनैमिक ट्रैक्शन कंट्रोल और वीली कंट्रोल समेत अन्य सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। बाइक में लॉन्च कंट्रोल और पिट-लेन स्पीड लिमिटर भी है। इसमें चार राइडिंग मोड (रोड, रेन, डाइनैमिक और रेस) दिए गए हैं। 

वजन
2019 BMW S1000 RR का वजन मौजूदा मॉडल के मुकाबले 10.6 kg हल्का होगा। जानकारी के अनुसार इस बाइक का इंजन 3 kg हल्का होगा और कुल बाइक का वजन 197 kg होगा।
 

Similar News