Auto Expo में BMW लॉन्च करेगी नई F 850 GS, 3 नई बाइक्स भी होंगी शोकेस

Auto Expo में BMW लॉन्च करेगी नई F 850 GS, 3 नई बाइक्स भी होंगी शोकेस

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-20 06:18 GMT
Auto Expo में BMW लॉन्च करेगी नई F 850 GS, 3 नई बाइक्स भी होंगी शोकेस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। BMW मोटोरेड ने फरवरी से शुरू हो रहे ऑटो एक्सपो 2018 में अपनी नई मिडिलवेट ऐडवेंचर मोटरसाइकल F 850 GS लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके साथ ही कंपनी अपनी एक और बाइक F 750 GS भी शोकेस करेगी, लेकिन ये भारत में लॉन्च होगी या नहीं, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। इन दोनों ऐडवेंचर बाइक्स के अलावा BMW अपनी दो और बाइक्स G 310 आर और BMW G 310 GS भी ऑटो एक्सपो में शोकेस करने वाली है। ऐडवेंचर बाइक्स की बात करें तो कंपनी ने दोनों में समान पावर वाला, बिल्कुल नया 853cc पैरेलल-ट्विन इंजन लगाया गया है।

 

 

BMW F 750 GS में यह इंजन 76 bhp पावर और 83 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। BMW F 850 GS की बात करें तो इसमें लगा इंजन 93 bhp पावर और 92 Nm टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने F 750 GS को रोड-बेस्ड ऐडवेंचर मोटरसाइकल बानाया है, वहीं BMW F 850 GS एक ऑफ-रोड ऐडवेंचर्स बाइक है। कंपनी ने इन दोनों बाइक्स के साथ कई राइडिंग मोड्स, एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ ही विकल्प के तौर पर फुल एलईडी लाइटिंग, मल्टी-फंक्शन इंस्ट्रुमेंट कंसोल और ऐसे ही कई सारे फीचर्स दिए हैं।

 

 

भारत में BMW मोटोरेड की इन बाइक्स का मुकाबला ट्रायम्फ की टाइगर रेन्ज और डुकाटी मल्टीस्ट्राडा 950 जैसी बाइक्स के साथ होगा। इसके अलावा कंपनी BMW G 310 R और G 310 GS भी ऑटो एक्सपो 2018 में शोकेस करेगी। कंपनी ने इन दोनों बाइक्स में 313cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन लगाया है जो 34 bhp पावर और 28 Nm टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। BMW इन बाइक्स को भारत में 2018 के मध्य में कभी भी लॉन्च कर सकती है। जहां G 310 R की अनुमानित कीमत 2.5 लाख रुपए है, वहीं G 310 GS की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपए के आस-पास है।
 

 

Similar News