भारत में लॉन्च हुई 2019 BMW R 1250 GS और R 1250 GS Adventur

भारत में लॉन्च हुई 2019 BMW R 1250 GS और R 1250 GS Adventur

Manmohan Prajapati
Update: 2019-01-19 03:57 GMT
भारत में लॉन्च हुई 2019 BMW R 1250 GS और R 1250 GS Adventur

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एडवेंचर बाइक के शौकीनों के लिए भारतीय बाजार में BMW ने अपनी दो नई एडवेंचर बाइक्स लॉन्च कर दी हैं। ये बाइक हैं 2019 BMW R 1250 GS और R 1250 GS Adventur, दोनों ही बाइक्स को दो-दो वेरियंट में पेश किया गया है। दोनों की बाइक्स पहले की तुलना में ज्यादा पावरफुल हैं। इसके अलावा इनमें नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। कंपनी की डीलरशिप पर बुकिंग राशि पांच लाख रुपए देकर इन बाइक्स की बुकिंग की जा सकती है। इनकी कीमत 16.85 लाख से 21.95 लाख रुपए के बीच है। 

इंजन
बात करें इंजन की तो नई बाइक में BMW शिफ्टकैम टेक्नोलॉजी वाला 1,254 cc बॉक्सर-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन वेरिएबल वाल्व टाइमिंग सिस्टम के साथ आता है। यह इंजन 7750 rpm पर 136 bhp की पावर और 6,250 rpm पर 143 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। पुराने मॉडल की तुलना में नई बाइक्स में 11hp ज्यादा पावर और 18Nm ज्यादा टॉर्क मिलेगा

फीचर्स
BMW की 2019 BMW R 1250 GS ऑफ-रोड फ्रेंडली वर्जन है। यह बाइक स्पोक्ड व्हील्स, क्रैश गार्ड्स, हैंड गार्ड्स और मेटल पैनियर्स के साथ आती है। नई बाइक्स में नए ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो आकर्षक हैं। वहीं मल्टी-फंक्शनल इंस्ट्रूमेंट पैनल के साथ 6.5 इंच फुल-कलर TFT डिस्प्ले दी गई है। जो बाइक की इन्फर्मेशन देने के अलावा म्यूजिक और नेविगेशन के लिए स्मार्टफोन से भी कनेक्ट की जा सकती है।इनमें नए डिजाइन किए गए LED हेडलैंप्स और LED डेटाइम रनिंग लैंप दिए गए हैं। इसमें नया फ्यूल टैंक, इन्टेक पोर्ट्स, एक ब्रश्ड एल्यूमीनियम रेडिएटर गार्ड दिया गया है। इस बाइक में अपडेटेड इलेक्ट्रॉनिक पैकेज फीचर्स के तौर पर राइडिंग मोड्स (रोड और रेन) दिए गए हैं। 

Similar News