एक बार चार्ज करने में 100km तक दौड़ेगी BMW की E-Bike, जानें क्या है कीमत?

एक बार चार्ज करने में 100km तक दौड़ेगी BMW की E-Bike, जानें क्या है कीमत?

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-14 08:26 GMT
एक बार चार्ज करने में 100km तक दौड़ेगी BMW की E-Bike, जानें क्या है कीमत?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जर्मनी की कार मेकर कंपनी BMW ने एक ऐसी E-Bike लॉन्च की है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर 100km तक चलेगी। लग्जरी कार बनाने वाली BMW कंपनी ने पॉल्यूशन और एन्वायरमेंट को ध्यान में रखकर इस इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च किया है। कंपनी ने इस बाइक का नाम BMW Active Hybrid E-Bike रखा है। इसके नाम से ही साफ है कि, ये एक Hybrid Bike है और ये रोड बाइक और माउंटेन बाइक का मिक्शचर है। इसका इस्तेमाल नॉर्मल रोड के साथ-साथ पहाड़ियों और कठिन रास्तों पर भी किया जा सकता है। 

क्या है इसकी खासियत? 

BMW Active Hybrid E-Bike में एक 504 Watt Hours की बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज होने पर 100km तक चल सकती है। इस Bike को बड़े ही स्मार्टली ढंग से डिजाइन किया गया है और इसकी बैटरी पूरी तरह से इसके फ्रेम में ढंकी हुई है। 

इस Hybrid E-Bike की पॉवरफुल बैटरी 90Nm का टॉर्क जनरेट करती है और इसकी मैक्सिमम स्पीड 25kmph है। इसकी सीट भी बेहद कंफर्टेबल है, जो ब्रेक लगाते समय भी आपको स्टेबल रखेगी। यानी कि ब्रेक लगाने के बाद आप इसकी सीट से फिसलेंगे नहीं। इस Bike के आगे एक LED Light भी है, जो रात के समय में आपकी मदद करेगी। 

क्या है इसकी कीमत? 

BMW Active Hybrid E-Bike की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसकी कीमत 3,400 यूरो (करीब 2.6 लाख रुपए) रखी है। इसे फिलहाल बाहर ही लॉन्च किया गया है और ये Bike इंडिया में कब तक लॉन्च होगी, इस बारे में कोई जानकारी कंपनी की तरफ से नहीं दी गई है। 

सलमान ने भी लॉन्च की थी E-Bike

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने भी अपने Being Human ब्रांड के तहत दो E-Bikes लॉन्च की थी। सलमान ने इस E-Bike के दो मॉडल BH-12 और BH-27 लॉन्च किए थे। इन दोनों मॉडल्स में पेडल्स के साथ-साथ रीचार्जेबल बैटरी भी दी गई है। जो आपको साइकलिंग करने का अलग ही मजा देगी। इसके अलावा इनको प्रीमियम क्वालिटी और हल्के वजन वाले स्टील से बनाया गया है। इसकी स्पीड कंट्रोल करने के लिए मैकेनिकल डिस्क ब्रेक दिए हुए हैं। इसके साथ ही इसमें LED लाइट भी रहेगी। इनकी मैक्सिमम स्पीड 25 km/hr है। 

Similar News