BMW ने भारत में लॉन्च की Z4 Roadster, जानें फीचर्स और कीमत

BMW ने भारत में लॉन्च की Z4 Roadster, जानें फीचर्स और कीमत

Manmohan Prajapati
Update: 2019-04-09 04:30 GMT
BMW ने भारत में लॉन्च की Z4 Roadster, जानें फीचर्स और कीमत
हाईलाइट
  • 4.5 सेकेंड्स में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार
  • इमरजेंसी ब्रेकिंग
  • क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट फीचर्स
  • दो वेरिएंट में भारतीय बाजार में​ किया पेश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ने लंबे समय से चर्चा में रही नई Z4 Roadster को भारत में लॉन्च कर दिया है। BMW Z4 Roadster का लुक काफी अग्रेसिव है, इस कार में स्टाइलिश एलईडी हेडलैम्प दिए गए हैं। कार में 18 इंच या 19 इंच के अलॉय वील्ज का विकल्प भी दिया गया है। बात करें कीमत की तो 2019 BMW Z4 Roadster को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। जिसके अनुसार इसकी कीमत तय की गई है। 

कीमत
नई BMW Z4 Roadster में दो इंजन में उपलब्ध है। इनमें BMW Z4 sDrive20i और BMW Z4 M40i शामिल हैं। इनमें BMW Z4 sDrive20i की एक्स-शोरूम कीमत 64.9 लाख रुपए है। वहीं BMW Z4 M40i की एक्स-शोरूम कीमत 78.9 लाख रुपए रखी गई है। है।

माइलेज
कंपनी का दावा है कि BMW Z4 M40i का माइलेज 12.82 किलोमीटर प्रति लीटर और Z4 sDrive20i का माइलेज 14.37 किलोमीटर प्रति लीटर है।

इंजन
BMW Z4 M40i में 3.0-लीटर, इन-लाइन 6 ट्विन-टर्बो इंजन दिया गया है। यह इंजन 345PS की मैक्सिमम पावर और 500Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार की टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटे की है। कंपनी के अनुसार यह कार महज 4.5 सेकेंड्स में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।

वहीं BMW Z4 sDrive20i में 2.0-लीटर इन-लाइन 4 टर्बो इंजन दिया गया है। इसका इंजन 200PS की मैक्सिमम पावर और 320Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार की टॉप स्पीड 240 किलोमीटर प्रति घंटे की है। यह कार महज 6.6 सेकेंड्स में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ कर लेती है। दोनों इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं।

Tags:    

Similar News