BMW ने लॉन्च की दो नई एडवेंचर बाइक्स, जानें कीमत और ताकत

BMW ने लॉन्च की दो नई एडवेंचर बाइक्स, जानें कीमत और ताकत

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-16 06:41 GMT
BMW ने लॉन्च की दो नई एडवेंचर बाइक्स, जानें कीमत और ताकत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। BMW ने इंडिया में अपनी दो नई एडवेंचर मोटरसाइकल BMW F 750 GS और BMW F 850 GS लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इन एडवेंचर बाइक्स को दो साल में एक बार होने वाले ऑटो एक्सपो 2018 में लॉन्च किया है। BMW ने जहां F 750 GS की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 12.2 लाख रुपये रखी है, वहीं F 850 GS की एक्सशोरूम कीमत 13.7 लाख रुपये है। 2018 की दूसरी छमाही में कंपनी इस बाइक की डिलिवरी शुरू करने वाली है और BMW ने इस बाइक के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। दोनों ही बाइक्स में समान पावर वाला नया 853cc, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है लेकिन इसे अलग-अलग डील-डौल के हिसाब से ट्यून किया गया है।

 

 

BMW मोटोराड ने दोनों बाइक्स में 853cc का पैरेलल-ट्विन इंजन लगाया है जो लो और मिड रेन्ज में टॉर्की अनुभव देने के लिए 270-डिग्री फायरिंग ऑर्डर पर काम करता है। दो बैलेंसर शाफ्ट लगने से इस इंजन के और बेहतर होने की उम्मीद है। BMW F 750 GS में लगा इंजन 77 bhp पावर और 83 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है, वहीं BMW F 850 GS का इंजन 85 bhp पावर और 92 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने F 750 GS में अलॉय व्हील्स दिए हैं और F 850 GS स्पोक वाले व्हील्स के साथ आती है।

 

 

BMW की ये दोनों बाइक्स बिल्कुल नई फ्रेम पर बनाई गई है और नए सस्पेंशन सैट-अप के साथ ही विकल्प के तौर पर सेमी-एक्टिव इलैक्ट्रॉनिक सस्पेंशन दिया गया है। यह सस्पेंशन किसी भी सरफेस या रोड में होने वाले बदलावों पर भी आरामदायक यात्रा का अनुभव कराता है। दोनों बाइक्स को राइड बाय वायर दिया गया है और दो राइडिंग मोड्य - रोड और रेन भी दिए गए हैं।  इसके साथ ही दो और मोड विकल्प के तौर पर दिए गए हैं जो एंड्यूरो और एंड्यूरो प्रो हैं।

 

 

 

Similar News