भारत में 2019 में लॉन्च होगी BMW X7, जानें खासियत

भारत में 2019 में लॉन्च होगी BMW X7, जानें खासियत

Manmohan Prajapati
Update: 2018-10-15 10:15 GMT
भारत में 2019 में लॉन्च होगी BMW X7, जानें खासियत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में SUV कारों की दीवानगी कुछ इस हद तक बढ़ी है कि विभिन्न वाहन कंपनियां लगातार इन कारों के दमदार और आकर्षित मॉडल पेश कर रही हैं। उबड़- खाबड़ रास्तों पर चलने में सक्षम और स्टाइलिश दिखने वाली इन कारों में लेटेस्ट फीचर दिए जा रहे हैं। वहीं इन कारों को अब आरामदायक बनाए जाने पर भी कंपनियां फोकस कर रही हैं। जानकारी है कि जर्मनी की दिग्गज कार निर्माता कंपनी BMW भी कई SUVs को लॉन्च करने का प्लान बना रही है।

कंपनी अपनी नई एडिशन BMW X7 को भारत में लॉन्च कर सकती है। दरअसल कंपनी ने हाल ही में एक वीडियो टीजर जारी किया है। जिसमें कार की झलक देखने को मिली है। कंपनी LA Auto Show में BMW X7 से पर्दा उठा सकती है और साल 2019 में इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। 

सिटिंग अरेंजमेंट
एक रिपोर्ट के अनुसार इस कार को US के दक्षिण कैरोलिना में BMW के स्पार्टनबर्ग प्लान्ट में बनाया जाएगा। कार में तीन रो सिटिंग अरेंजमेंट दिया जाएगा। इस कार की अलग-अलग कंडीशन में कई राउंड टेस्टिंग की जाएगी।  

इंजन
इस SUV में 3.0-लीटर, इन-लाइन 6-सिलिंडर डीजल इंजन दिया जाएगा। इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस होगा। इस फ्लैगशिप SUV में ऑल-व्हील ड्राइव फिचर होगा, जिससे कार के सभी पहियों को पावर मिलेगा। इसमें पेट्रोल वर्जन के साथ हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

मुकाबला
इस कार का मुकाबला  Mercedes-Benz GLS, Audi Q7, Range Rover Sport and the Volvo XC90 जैसी कारों से होगा। 

 

 

 

Similar News