BMW की सबसे बड़ी एसयूवी X7 भारत में 25 जुलाई को होगी लॉन्च, जानें खासियत

BMW की सबसे बड़ी एसयूवी X7 भारत में 25 जुलाई को होगी लॉन्च, जानें खासियत

Manmohan Prajapati
Update: 2019-06-25 04:43 GMT
BMW की सबसे बड़ी एसयूवी X7 भारत में 25 जुलाई को होगी लॉन्च, जानें खासियत
हाईलाइट
  • BMW 7 सीरीज सिडैन कार में काफी सारे नए फीचर्स देखने को मिलेंगे
  • BMW X7 CLAR प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है
  • इसे पिछले साल पेश किया था
  • BMW X7 एसयूवी के साथ ही BMW 7 सीरीज सिडैन कार भी लॉन्च होगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW जल्द ही भारत में अपनी दो नई कार को पेश करेगी। इनमें एक एसयूवी और एक सिडैन कार शामिल है। हाल ही में कंपनी ने घोषणा की है कि वह 25 जुलाई को BMW X7 एसयूवी तथा नई 7 सीरीज फेसलिफ्ट को लॉन्च करने वाली है। दोनों ही कार को शानदार डिजाइन व बेहतरीन फीचर्स दिए गए है। इनमें BMW X7 की कंपनी की सबसे बड़ी एसयूवी है। 

BMW X7
BMW ने X7 एसयूवी को पिछले साल पेश किया था। BMW X7 CLAR प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जानकारी के मुताबिक BMW अपनी नई जनरेशन X5 को भी समान इसी प्लेटफॉर्म पर बना रही है। कंपनी ने इसमें 20 इंच अलॉय व्हील स्टैंडर्ड रूप से लगाए हैं, वहीं 21 व 22 इंच के अलॉय व्हील का भी विकल्प दिया गया है।  

इंजन
पेट्रोल इंजन विकल्प में 2019 BMW X7 में 3.0 लीटर, इन-लाइन 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 335bhp की पावर और एक 4.4 लीटर, ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल दिया जाएगा जो 456bhp की पावर जनरेट करता है। इसके अलावा इसमें 256bhp वाला 3.0 लीटर 6-सिलेंडर डीजल के साथ 400bhp वाला ज्यादा पावरफुल वर्जन भी दिया जा सकता है। सभी इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होंगे। 

मुकाबला
BMW X7 का मुकाबला Mercedes-Benz GLS, Range Rover Sport और Audi Q7 से होगा।

Tags:    

Similar News