BMW ने भारत में लॉन्च की R9T RACER, ₹ 17.30 लाख है बाइक की कीमत

BMW ने भारत में लॉन्च की R9T RACER, ₹ 17.30 लाख है बाइक की कीमत

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-28 03:11 GMT
BMW ने भारत में लॉन्च की R9T RACER, ₹ 17.30 लाख है बाइक की कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  BMW ने भारत में अपनी नई बाइक  R9T RACER  लॉन्च कर दी है। गोआ में आयोजित इंडिया बाइक वीक 2017 में कंपनी ने इसे लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 17.30 लाख रुपए रखी है। यह एक कैफे रेसर बाइक है और BMW आर 9 टी पर आधारित है। इस बाइक के लॉन्च के साथ ही कंपनी के मॉडर्न क्लासिक बाइक लाइनअप में 3 कैफे रेसर उपलब्ध हैं जिनमें BMW आर 9 टी स्क्रैंबलर भी शामिल है। इंडिया बाइक वीक 2017 में कंपनी ने BMW के 1600 B टूरर भी लॉन्च की है। अब कंपनी की भारत में बिकने वाली कुल बाइक्स की संख्या 13 हो गई है।

BMW आर 9 टी रेसर में 1170सीसी का दमदार इंजन लगाया गया है। यह इंजन कंपनी की BMW आर 9 टी में भी लगाया गया है। इंजन 110 बीएचपी पावर और 116 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। BMW आर 9 टी के बैनर तले कंपनी ने इस बाइक में कई हाई-एंड पार्ट्स लगाए गए हैं जिनमें एल्युमीनियम फ्यूल टैंक, टैलिस्कोपिक फोर्क दिया गया है। ब्रेक्स की बात करें तो बाइक में रैगुलर फोर-पॉट क्लिपर ब्रेक लगाया गया है। इसके साथ ही बाइक में मॉडर्न इलैक्ट्रिक फीचर्स भी दिए गए हैं जिनमें BMW ऑटोमैटिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और एंटी-लॉक ब्रेक्स शामिल हैं।

लुक की बात करें तो बाइक को हाफ-फायरिंग फ्रेम में बनाया गया है। इसके साथ ही कैफे रेसर स्टाइल देने के लिए इसमें रियर सीट फुटपैग्स लगाए गए हैं। BMW आर 9 टी रेसर को कंपनी की मोटोस्पोर्ट पेंट स्कीम से रेट्रो थीम दिया गया है। बाकी BMW बाइक्स के जैसे ही यह बाइक भी पूरी तरह विदेश में बनाई गई है जो भारत में बेची जा रही हैं। BMW आर 9 टी को टक्कर देने के लिए ट्रायम्फ की थ्रक्सटन आर बाजार में मौजूद है और यह बाइक BMW आर 9 टी रेसर से लगभग 6 लाख रुपए सस्ती है। ट्रायम्फ थ्रक्सटन आर की भारत में एक्सशोरूम कीमत 11.27 लाख रुपए है।

 

Similar News