Mahindra ने लॉन्च की दमदार Alturas G4, जानें कीमत

Mahindra ने लॉन्च की दमदार Alturas G4, जानें कीमत

Manmohan Prajapati
Update: 2018-11-25 04:25 GMT
Mahindra ने लॉन्च की दमदार Alturas G4, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। SUV की दौड़ में शामिल होने वाली लंबे समय से चर्चा में रही Mahindra Alturas G4 आखिरकार भारत में लॉन्च कर दी गई है। कंपनी की यह अब तक की सबसे मंहगी SUV है। यह एक फुल साइज SUV है, जिसमें आपको कई सारे नए फीचर्स मिलेंगे। Mahindra Alturas G4 को BS-6 मानक वाले इंजन के साथ पेश किया गया है। बात करें कीमत की तो इसकी कीमत 26.95 लाख रुपए, एक्सशोरूम दिल्ली है, इसके टॉप मॉडल की कीमत 29.95 लाख रुपए तक जाती है।

इंजन
Mahindra Alturas G4 में 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 178 bhp का मैक्सिमम पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। इसके अलावा इसमें आपको 4-व्हील ड्राइव (4X4) का भी विकल्प भी मिलता है। हालांकि यह कार पेट्रोल वेरिएंट और मैन्युअल गियरबॉक्स में उपलब्ध नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी बाद में इन वेरिएंट को पेश कर सकती है। 

लुक
बात करें लुक की तो इसका लुक एक दम फ्रेश है, इसकी स्टाइल को काफी दमदार बनाया गया है। इसके ग्रिल को Mahindra वाला लुक दिया गया है। 

इंटीरियर
इस कार का इंटीरियर काफी प्रीमियम है। इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह Apple Car Play और Android Auto को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक्स और पावर अड्जस्टेबल ड्राइविंग सीट के साथ 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे।

सुरक्षा
Mahindra Alturas G4 में सुरक्षा के तौर पर 9 एयरबैग्स दिए हैं। यह कार के टॉप वेरिएंट में दिए गए हैं।  इसके इसमें ABS, EBD और हिल असिस्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

मुकाबला
फीचर्स और लुक को देखते हुए माना जा रहा है कि Mahindra Alturas का मुकाबला Toyota Fortuner और Ford Endeavour जैसी SUV से होगा। 

Similar News