अगले माह लांच होगी दमदार एसयूवी Mahindra XUV700, जानें खासियत

अगले माह लांच होगी दमदार एसयूवी Mahindra XUV700, जानें खासियत

Manmohan Prajapati
Update: 2018-10-21 10:47 GMT
अगले माह लांच होगी दमदार एसयूवी Mahindra XUV700, जानें खासियत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दमदार इंजन के साथ स्टाइलिश डिजाइन वाली बड़ी SUV की डिमांड पहले की अपेक्षा काफी हद तक बढ़ी है। हाल ही में Honda ने अपनी नई CR-V को लांच किया। वहीं Isuzu MU-X का नया वेरिएंट भी भारत में लांच हो चुका है। दोनों की SUV पावरफुल हैं और नई डिजाइन के साथ बाजार में उतारी गई हैं। इसी श्रेणी में Mahindra भी अपनी फ्लैगशिप XUV700 को लांच करने की तैयारी में है। नई SUV SsangYong G4 Rexton रेक्‍स्‍टन पर आधारित है। कंपनी के अनुसार महाराष्ट्र के चाकन स्थित संयंत्र में निर्मित XUV700 को 19 नवंबर को भारत में लान्च किया जाएगा। 

लांच से पहले ही इस SUV को Leh में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। बता दें कि XUV700 को सबसे पहले 2018 Auto Expo में प्रदर्शित किया गया था। ये कार 7 सीटर के साथ आएगी। हालांकि इसकी कीमत को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी अब तक नहीं दी है। कयास लगाए जा रहे हैं इसकी शुरुआत कीमत 20 लाख रुपए से कम होगी। आइए जानते हैं कितनी खास होगी ये SUV...

इंजन
पावर की बात करें तो XUV700 में 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 187 hp के साथ 450 nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा, जो Mercedes-Benz से लिया गया है।

इंटीरियर/ फीचर्स
इसके फ्रंट में क्रोम स्लैट ग्रिल दी गई है। ग्रिल के चारों ओर प्रीमियम क्रोम स्ट्रीप और नए डिजाइन किए गए हेडलैंप और LED DRLs दिए गए गए हैं। इसमें स्पोर्टी अलॉय व्हील लगाए गए हैं। इसमें आरामदायक सीट्स दी जाएंगी। फीचर्स की बात करें तो इसमें HID लाइट, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कण्ट्रोल और इलेक्ट्रिक सनरूफ शामिल हैं।

सुरक्षा
सुरक्षा के तौर पर इसमें ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), EBD (इलेक्ट्रिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन), 9 एयरबैग्स, हिल डिसेंट कंट्रोल, रियर विंडस्क्रीन डिफॉगर, स्पीड सेंसेटिव स्टीयरिंग व्हील, इंजन इंमोबलाइजर और एक्टिव रोलओवर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

इनसे होगा मुकाबला
XUV700 का मुकाबला Ford Endeavour, Toyota Fortuner, Honda CR-V और Isuzu MU-X जैसी SUV से होगा।
 

Similar News