Mahindra XUV700 स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले होगी लॉन्च, कंपनी ने टीजर किया जारी

SUV Mahindra XUV700 स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले होगी लॉन्च, कंपनी ने टीजर किया जारी

Manmohan Prajapati
Update: 2021-08-10 06:57 GMT
हाईलाइट
  • 14 अगस्त को लॉन्च होगी Mahindra XUV700
  • कंपनी ने अब तक कई फीचर्स की जानकारी दी
  • कई सारे सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स देखने को मिलेंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख एसयूवी वाहन निर्माता कंपनी Mahindra Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) इन दिनों आगामी फ्लैगशिप 7- सीटर "XUV700" को लेकर चर्चाओं में है। आए दिन इस एसयूवी में दिए जाने वाले फीचर्स के बारे में जानकारी कंपनी सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है। ऐसे में इसकी लॉन्चिंग को लेकर एक्साइटिंग भी ग्राहकों के बीच बढ़ती जा रही है। वहीं अब कंपनी ने XUV700 का एक नया टीज़र वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया है। 

Get ready to feel the rush this freedom weekend.
Catch the debut of the Mahindra XUV700 on 14th August at 4 PM.https://t.co/UkS3tFWM38#HelloXUV700#XUV700 pic.twitter.com/uQ6hOHXIEf

— MahindraXUV700 (@MahindraXUV700) August 10, 2021

नए टीजर में कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि Mahindra XUV700 को 14 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस एसयूवी को स्वतंत्रता दिवस के दिन पहले शनिवार शाम 4 बजे आधिकारिक तौर पर इसे अनवील कर देगी। आइए जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में...

MG One: एमजी मोटर ला रही नई दमदार एसयूवी, दिखलाई पहली झलक

नया लोगो किया जारी
आपको बता दें कि महिन्द्रा की इस नई एसयूवी XUV700 में ब्रांड का नया लोगो नजर आएगा। इसे कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। कार निर्माता के अनुसार, कंपनी का नया लोगो, नई चुनौतियों का सामना करने की क्षमता को दर्शाता है। इस अपकमिंग एसयूवी (Mahindra XUV700) के अलावा यह 2022 तक 823 शहरों में 1,300 बिक्री और सर्विस टचप्वाइंट पर भी नजर जाएगा। 

सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स
अपकमिंग XUV700 में कई सारे सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स देखने को मिलेंगे। इनका खुलासा कंपनी पहले ही कर चुकी है। इस एसयूवी में हाईटेक फीचर्स दिए जाएंगे। कंपनी ने इसमें दिए जाने वाले चार ड्राइविंग मोड्स की जानकारी भी साझा की थी, जिसमें ज़िप,ज़ैप, ज़ूम और कस्टम शामिल हैं। इस एसयूवी में स्मार्ट डोर हैंडल मिलेंगे।

XUV700 SUV डुअल-टोन इंटीरियर के साथ आएगी। इसमें एड्रेनॉक्स नाम का एक नया यूआई होगा, जो कि एलेक्सा ऑन-बोर्ड और नए सोनी 3D साउंड सिस्टम के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें एडजस्टेबल हेडरेस्ट के साथ बॉडी-हगिंग सीटें, हॉरिज़ान्टस एयर कॉन वेंट्स, पुश-बटन स्टार्ट, माउंटेड कंट्रोल के साथ नया मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, रोटरी डायल, बड़ा सेंट्रल आर्मरेस्ट और एक कूल्ड ग्लोवबॉक्स​ मिलेगा। 

MG Motor ने अपकमिंग SUV में कनेक्टेड फीचर्स के लिए Jio के साथ करार किया

इंजन और पावर
बात करें इंजन और पावर की तो XUV700 में सेगमेंट के सबसे शक्तिशाली पेट्रोल और डीजल इंजन मिलेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसमें 2.0L टर्बो मोटर के साथ पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो कि 200bhp की पावर जेनरेट करेगा। इसके अलावा इसमें 2.2L mHawk टर्बो डीजल इंजन मिलेगा, जो कि 185bhp की पावर देने में सक्षम होगा। दोनों इंजनों को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो नई महिंद्रा 7-सीटर एसयूवी भी माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आ सकती है।

Tags:    

Similar News