Hector होगी MG Motor की भारत में लॉन्च होने वाली पहली एसयूवी, जानें खासियत

Hector होगी MG Motor की भारत में लॉन्च होने वाली पहली एसयूवी, जानें खासियत

Manmohan Prajapati
Update: 2019-01-10 04:41 GMT
Hector होगी MG Motor की भारत में लॉन्च होने वाली पहली एसयूवी, जानें खासियत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत सहित दुनियाभर में SUV कारों का क्रेज पहले की अपेक्षा काफी अधिक बढ़ा है। दमदार स्टाइल और पावरफुल इंजन के साथ आने वाली इन कारों को काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में विभिन्न कंपनियां अपने वाहनों के इन मॉडल्स को लॉन्च कर रही हैं। हाल ही में MG Motor ने भारत में लॉन्च की जाने वाली पहली SUV से पर्दा उठाया है। इस नई SUV को MG Hector नाम से साल 2019 के मिड तक लॉन्च किया जाएगा। 

बात करें इसकी कीमत की तो  कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे 20 लाख रुपए की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की योजना मई 2019 तक देश में 100 सेल्स और सर्विस आउटलेट खोलने की है। कंपनी ने Hector का टीजर विडियो भी जारी किया है। इसमें SUV को ठंडे मौसम में टेस्टिंग करते हुए दिखाया गया है। 

टीजर जारी
टीवजर वीडियो में इसका लुक काफी अग्रेसिव है। इस विडियो में SUV के स्लीक लुकिंग इंडिकेटर्स भी दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा इसमें बड़ी ग्रिल दी गई है। कंपनी के अनुसार इस SUV कार में अंदर काफी जगह मिलेगी। इसमें कई सारे लेटेस्ट फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। 

फीचर्स
हालांकि MG Hector की खबरें पहले लगातार आती रही हैं। इससे पहले इस SUV की तस्वीर और कुछ जानकारी भी लीक हुई हैं। जिसके अनुसार इस SUV में पुश-बटन स्टार्ट, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, पावर अजस्टेबल लेदर सीट्स, क्रूज कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक  के साथ जैसे फीचर्स मिलेंगे। 

MG Hector में Apple Carplay, Android Auto और Mirror Link सपॉर्ट के साथ टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। यह 360-डिग्री कैमरे के डिस्प्ले के रूप में भी काम करेगा।  

इंजन
एक रिपोर्ट के अनुसार Hector में दो इंजन विकल्प पेट्रोल और डीजल दिए जाएंगे। इसमें 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन और 2.0-लीटर का डीजल इंजन दिया जाएगा। 

इनसे होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में MG Hector की टक्कर Hyundai Tucson, Jeep Compass और Tata Harrier जैसी SUV से होगी। 

Similar News