2018 Mahindra XUV500 Facelift के नए फोटोज वायरल, कार में हुए ये बदलाव

2018 Mahindra XUV500 Facelift के नए फोटोज वायरल, कार में हुए ये बदलाव

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-15 03:21 GMT
2018 Mahindra XUV500 Facelift के नए फोटोज वायरल, कार में हुए ये बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित नई XUV500 लॉन्च करेगी। इसका अपडेटेड वर्जन पहले ही देश के कई डीलरशिप्स पर आने लगा है। आज हमारे पास 2 और फोटोज हैं जो इस कार को आगे और पीछे से साफतौर पर डिस्प्ले करते हैं। फोटोज में देख सकते हैं कि नए 2018 Mahindra XUV500 के फ्रंट-एंड को पूरी तरह से नया लुक दिया गया है। इसका ग्रिल एकदम नया है और बम्पर भी। साथ ही हेडलैंप्स को पूरी तरह से अपडेट किया गया है और उसमें DRLs का एक नया सेट है। यहां तक की हुड भी नया है। इसके नए ग्रिल में क्रोम का काम है और इसके वर्टिकल स्लैट पर भी क्रोम का काम है। साथ ही ग्रिल का साइज भी बढ़ा है और XUV500 बड़ी दिखती है।

 

 

अगर आपको लगा की बदलाव सिर्फ फ्रंट एंड पर ही हैं तो आपको पीछे के फोटो को भी जरूर देखना चाहिए। यहां कार को एक नयी पहचान मिलती है। बंपर, टेलगेट और फॉगलैंप नए हैं। लेकिन जो चीज इसे सबसे अलग बनाती है वो है पहले वाले वर्टिकल स्टैक वाले टेल लैंप्स की जगह नए स्प्लिट टेल-लैंप। 

 

 

नए टेल लैंप इसका सबसे बड़ा बदलाव है क्योंकि वो नए फेसलिफ्ट को एक बिल्कुल नयी पहचान देंगे। इसका साइड प्रोफाइल पुराने वाले मॉडल जैसा ही है। जो इकलौती चीज यहां नयी है वो है अलॉय व्हील्स का नया डिजाइन।  

अंदर की बात करें तो नई 2018 Mahindra XUV500 डिजाइन के मामले में काफी हद तक पुराने मॉडल जैसी ही है। लेकिन यहां हाईलाइट है डैशबोर्ड पर लगा सॉफ्ट टच लेदर टॉप जो केबिन को और भी अपमार्केट बनाता है। इसके सेंटर कंसोल में फाल्स एल्युमीनियम और पियानो ब्लैक ट्रिम है।

इसके टॉप-एंड वैरिएंट में लेदर अपहोल्सट्री है। इसके अलावा इंटीरियर पहले वाले मॉडल जैसा ही है। आपको टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट मिलता है जो Android Auto और Apple CarPlay ऑफर करता है। साथ ही आपको टायर प्रेशर मॉनिटर भी मिलता है।

 

 

स्पेक्स में भी थोड़े बहुत बदलाव हैं, 2018 XUV500 में 2.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन ही है, इसका आउटपुट बढ़ गया है। ये अपडेटेड मोटर अब 155 BHP और 360 NM का आउटपुट देता है। ये पावर और टॉर्क में बढ़त इसके नए छठे जनरेशन वाले टर्बोचार्जर के चलते है जिसे eVGT तकनीक से फायदा मिलता है।

लेकिन लोअर वैरिएंट में वही पहले वाला मोटर होगा जिसका आउटपुट 140 BHP और 330 NM होगा। ज्यादा पावरफुल वर्जन 15.4 किमी/लीटर तक का माइलेज देगा। 2.2 लीटर 140 बीएचपी वाले पेट्रोल इंजन में कोई बदलाव नहीं है। नयी 2018 Mahindra XUV500 7 रंगों और 5 ट्रिम लेवल में उपलब्ध होगी। इसकी कीमत की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। 

Similar News