Range Rover Sport SVR भारत में हुई लॉन्च, शुरुआती कीमत 2.19 करोड़ रुपए

Range Rover Sport SVR भारत में हुई लॉन्च, शुरुआती कीमत 2.19 करोड़ रुपए

Manmohan Prajapati
Update: 2021-06-29 08:38 GMT
हाईलाइट
  • Sport SVR की कीमत 2.19 करोड़ रुपए एक्स-शोरूम है
  • इस एसयूवी को कोवेंट्री
  • यूके में हाथ से तैयार किया गया है
  • यह लैंड रोवर की अब तक की सबसे शक्तिशाली एसयूवी है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टाटा की स्वामित्व वाली Jaguar Land Rover India (जगुआर लैंड रोवर इंडिया) ने भारत में Range Rover Sport SVR (रेंज रोवर स्पोर्ट एसवीआर) को लॉन्च कर दिया है। यह एक अपडेट मॉडल है, जिसे लैंड रोवर के स्पेशल व्हीकल ऑपरेशंस (एसवीओ) डिवीजन द्वारा डिजाइन, इंजीनियर और विकसित किया गया है। यह लैंड रोवर की अब तक की सबसे तेज और सबसे शक्तिशाली एसयूवी है। इस लग्जरी परफॉर्मेंस एसयूवी को कोवेंट्री, यूके में हाथ से तैयार किया गया है।

बात करें कीमत की तो देश में इसे 2.19 करोड़ रुपए की एक्स-शोरूम प्राइज में लॉन्च किया है। जगुआर लैंड रोवर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी का कहना है कि, ग्राहक इस SUV में अल्टीमेट कंफर्ट और लग्जरी फील को काफी पसंद करेंगे। 

Skoda Kushaq भारत में हुई लॉन्च, शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपए

एक्सटीरियर और इंटीरियर
इस लग्जरी परफॉर्मेंस एसयूवी को कोवेंट्री, यूके में हाथ से तैयार किया गया है। रेंज रोवर स्पोर्ट एसवीआर में एक नया डिजाइन किया गया फ्रंट बम्पर दिया गया है। SUV में रियर पर बॉडी-कलर्ड डिटेलिंग, SVR बैजिंग के साथ 21-इंच के पांच स्प्लिट-स्पोक अलॉय व्हील मिलते हैं। इसमें कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक रूफ भी मिलते हैं। ।

वहीं बात करें इंटीरियर की तो इसमें विंडसर लेदर सीट्स, हेडरेस्ट पर SVR लोगो और सीटबैक के लिए साटन बैक फिनिश मिलता है। SUV में हीटेड फ्रंट और रियर सीट्स, ड्राइवर कंडीशन मॉनिटर, 360-डिग्री पार्किंग एड, दो टचस्क्रीन टच प्रो डुओ सिस्टम मिलते हैं। इसमें 12.3-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। वहीं म्युजिक के लिए मेरिडियन साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सन-रूफ, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप जैसे फीचर्स मिलते है।

MG ZS पेट्रोल इंजन के साथ जल्द हो सकती है लॉन्च, टेस्टिंग के फिर आई नजर 

इंजन और पावर
Range Rover Sport SVR में 5 लीटर सुपरचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 423 kW की पावर और 700 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसके इंजन को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। यह एसयूवी 4.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 283 किमी/घंटा है।

Tags:    

Similar News