Renault Triber की बढ़ी कीमत, जानें नई कीमत

Renault Triber की बढ़ी कीमत, जानें नई कीमत

Manmohan Prajapati
Update: 2019-11-22 11:02 GMT
Renault Triber की बढ़ी कीमत, जानें नई कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस कार निर्माता कंपनी Renault ने अपनी 7-सीटर व्हीकल ‘Triber’ को अगस्त माह के आखिर में भारतीय बाजार में उतारा था। इस कॉम्पैक्ट MPV के बेस वेरिएंट RXE को छोड़कर बांकि सभी वेरिएंट्स की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। RXE वेरिएंट अब भी लॉन्च कीमत 4.96 लाख रुपए में ही उपलब्ध होगा। 

बता दें कि यह सिर्फ पेट्रोल इंजन में उपलब्ध यह एमपीवी 4 वेरियंट और 5 कलर्स में आती है। आइए जानते हैं बांकि वेरिएंट्स की बढ़ी हुई कीमतों के बारे में...

कीमत
Renault Triber के RXL की कीमत 5.49 लाख से बढ़कर 5.59 लाख रुपए हो गई है। वहीं इसके RXT वेरिएंट की कीमत 5.99 लाख से बढ़कर 6.09 लाख और RXZ की कीमत 6.49 लाख से बढ़कर 6.63 लाख रुपए, एक्स-शोरूम हो गई है। 

यह दूसरी बार है कि जब टॉप वेरियंट RXZ की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले, 15 इंच वीइल्स के एडिशन पर इसके दाम में 4,250 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

100 ज्यादा तरीके से अजस्ट होती हैं सीट
रेनॉ ट्राइबर में तीन लाइन में 7 सीटें हैं। तीसरी लाइन वाली सीटों को जरूरत के हिसाब से निकाला जा सकता है। दूसरी लाइन वाली सीटें स्लाइडिंग, रेक्लाइनिंग और फोल्डेबल हैं। कंपनी के अनुासर Triber की सीट्स को 100 से ज्यादा तरीके से अजस्ट किया जा सकता है। 7-सीटर वर्जन में ट्राइबर का बूट स्पेस (डिग्गी की जगह) 84 लीटर और तीसरी लाइन वाली सीट हटा देने पर यानी 5-सीटर वर्जन में इसका बूट स्पेस 625 लीटर है। 

इंजन
नई Triber में Kwid के 1.0-लीटर (BR10) का अपग्रेडेड वर्जन, थ्री-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 6250 rpm पर 72 ps का पावर और 3500 rpm पर 96 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है।इं जन 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। 

Tags:    

Similar News