Revolt RV 400 और Revolt RV 300 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Revolt RV 400 और Revolt RV 300 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Manmohan Prajapati
Update: 2019-08-29 09:12 GMT
Revolt RV 400 और Revolt RV 300 भारत में लॉन्च, जानें कीमत
हाईलाइट
  • 3 साल तक 2
  • 999 रुपए मंथली प्लान में उपलब्ध
  • RV 400 आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से लैस है
  • RV300 की टॉप स्पीड 65 किलोमीटर है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Revolt Motors ने भारतीय बाजार में 2 इलेक्ट्रिक बाइक्स Revolt RV 400 और Revolt RV 300 को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि RV 400 आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से लैस है। जबकि RV 300 में आर्टिफिशल एग्जॉस्ट साउंड सिस्टम और ऐप के माध्यम से स्टार्ट-स्टॉप फंक्शन की सुविधा नहीं मिलेगी। 

Revolt RV 400 की डिलिवरी सितंबर से दिल्ली में शुरू हो जाएगी। वहीं अगले महीने कंपनी इसे पुणे में लॉन्च करेगी। इसके बाद अगले 4 महीने में इस इलेक्ट्रिक बाइक को बेंगलुरु, हैदराबाद, नागपुर, अहमदाबाद और चेन्नै में लॉन्च किया जाएगा। 

कीमत
बात करें कीमत की तो इस बाइक को 3 साल तक 2,999 रुपए मंथली प्लान में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने कहा है कि इसके लिए कोई डाउन पेमेंट नहीं देना होगा और यह रेंटल या लीज प्लान नहीं है, बल्कि ग्राहक पहले दिन से ही इन बाइक के पूरी तरह मालिक होंगे। ग्राहकों को RV 300 के लिए 2,999 रुपए देने होंगे। वहीं, RV 400 के शुरुआती मॉडल के लिए हर महीने 3,499 और टॉप मॉडल के लिए 3,999 रुपए देने होंगे। ये पैसे आपको 37 महीने तक देने होंगे।

RV300
RV300 स्पीड और रेंज के मामले में तीन अलग-अलग इको मोड, नॉर्मल मोड और स्पोर्ट्स मोड में आती है। इसमें 1.5 kw का मोटर और 2.7 kw की बैटरी दी गई है। इसकी टॉप स्पीड 65 किलोमीटर है। फुल चार्ज होने पर रिवोल्ट आरवी300 इलेक्ट्रिक बाइक 80 से 150 किलोमीटर तक चलेगी। इस बाइक में सीबीएस ब्रेक दिए गए हैं, फ्रंट में 240 एमएम डिस्क और रियर में 180 एमएम डिस्क ब्रेक हैं। यह बाइक स्मॉकी ग्रे और न्योन ब्लैक कलर में उपलब्ध है।

RV 400
RV 400 इलेक्ट्रिक बाइक में 3kW का मोटर और 3.24kW लिथियम आयन-बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि Revolt RV 400 एक बार फुल चार्ज होने पर 156 किलोमीटर तक चलेगी। वहीं इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसे रेग्युलर 15 ऐंपीयर प्लग पॉइंट पर चार्ज किया जा सकता है और इसके लिए किसी विशेष चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता नहीं है। यानी कि आप इसे घर पर भी चार्ज कर सकेंगे। 

कनेक्टिविटी फीचर्स
इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत आर्टिफिशल इंटेलीजेंस तकनीक है। इस वजह से बाइक में बैटरी पर्सेंटेज, बाइक की लोकेशन जैसी कई जानकारियां मिल सकेगी। इस बाइक में कई कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे। इस इलेक्ट्रिक बाइक में चार प्री-लोडेड मोटरसाइकल साउंड्स दिए गए हैं, जिनमें से आप अपनी पसंद के अनुसार साउंड सिलेक्ट कर सकते हैं। दोनों बाइक्स में रिवोल्ट मोबाइल ऐप की सुविधा दी है। 

Revolt की इलेक्ट्रिक बाइक्स की बैटरी पर 8 साल या 1.5 लाख किलोमीटर की वॉरंटी दी जा रही है। इसके अलावा कंपनी 3 साल या 30 हजार किलोमीटर तक फ्री मेनटेनेंस का फायदा दे रही है। बाइक्स पर 5 साल या 75 हजार किलोमीटर तक की वॉरंटी और फ्री इंश्योरेंस मिलेगा। 

Tags:    

Similar News