भारत में लॉन्च हुई नई SUV Tata Harrier, शुरुआती कीमत 12.69 लाख

भारत में लॉन्च हुई नई SUV Tata Harrier, शुरुआती कीमत 12.69 लाख

Manmohan Prajapati
Update: 2019-01-24 09:37 GMT
भारत में लॉन्च हुई नई SUV Tata Harrier, शुरुआती कीमत 12.69 लाख

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से चर्चा में बनी रहने वाली Tata की SUV Harrier को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस एसयूवी का लुक काफी अग्रेसिव है। बता दें कि Tata Harrier को H5X कॉन्सेप्ट के तौर पर ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। टाटा हैरियर को जगुआर लैंड रोवर के नए Omega Arc प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। यह SUV सिर्फ डीजल वेरिएंट में ही उतारी गई है। इसे चार वेरिएंट्स - XE, XM, XT और XZ में उपलब्ध है। इसकी कीमत 12.69 लाख से 16.25 लाख रुपए तक है।

इंजन
Tata Harrier में 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है, जो 140PS का पावर औैर 350Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

एक्सटीरियर
इसमें स्प्लिट हेडलैंप क्लस्टर के साथ हाई माउंटेड डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ एक बड़ी ग्रिल दी गई है। इसके रियर में LED ट्रीटमेंट दी गई है। फ्रंट बंपर की तरह आपको रियर में सिल्वर स्किल प्लेट भी मिलेगी। इसके अलावा इसमें रेडियल टायर के साथ 17-इंच की अलॉय वील्ज दिए गए हैं।

इसकी लंबाई 4,598mm , चौड़ाई 1,894mm और ऊंचाई 1,706mm है, जबकि इसमें 2,741mm का व्हीलबेस दिया गया है।

इंटीरियर
इसके इंटीरियर में ट्विन स्क्रीन सेटअप मिलता है। हैरियर में 8.8 इंच की इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दी गई है, इसमें 7.0 इंच का डिजिटल MID दिया गया है। दोनों ही स्क्रीन टर्न बाय टर्न नेवीगेशन, म्यूजिक के साथ ही कई इंफोटेनमेंट डेटा डिस्प्ले करते हैं। इस एसयूवी में JBL साउंड सिस्टम के साथ कूल्ड स्टोरेज स्पेस भी दिया गया है। हैरियर में टेरेन रिस्पॉन्स कंट्रोलर मिलता है जो मल्टीपल मोड (नॉमर्ल, वेट एंट रफ) के साथ आता है।इसके अलावा इसमें टाटा का मल्टीपल ड्राइव 2.0 फीचर भी मिलता है जिसमें इको, सिटी और स्पोर्ट मोड मिलते हैं।

सुरक्षा 
सुरक्षा का ख्याल रखते हुए इस SUV में 6 एयरबैग दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ABS, EBD, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड एंड हिल डिसेटं कंट्रोल, रोल ओवर मिटिगेशन सिस्टम और हाइड्रॉलिक ब्रेक असिस्ट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा है साथ ही पिछली सीट पर Isofix चाइल्ड सीट एंकर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।  


 
 

Similar News