जल्द लॉन्च हो सकती है Suzuki Baleno Sport, जानें खासियत

जल्द लॉन्च हो सकती है Suzuki Baleno Sport, जानें खासियत

Manmohan Prajapati
Update: 2019-03-26 07:02 GMT
जल्द लॉन्च हो सकती है Suzuki Baleno Sport, जानें खासियत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अधिक पावर के साथ शानदार स्टाइल वाली स्पोर्ट कारों को काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में कंपनियां इस सेगमेंट में लगातार अपने नए मॉडल उतार रही हैं। खबर है कि जापानी कार निर्माता कंपनी Suzuki अपनी हैचबैक कार Baleno के Sport वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी में है। बता दें कि Suzuki Baleno Sport और Suzuki Ertiga Sport को अक्टूबर 2018 में गाइकिंडो इंडोनेशिया इंटरनैशनल ऑटो शो में पेश किया गया था। वहीं हाल ही में Suzuki ने इंडोनेशिया में Ertiga Sport लॉन्च की है। हालांकि Baleno Sport के भारत में लॉन्च किए जाने को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। 

ये बदलाव शामिल
ऑटो शो में पेश गई Suzuki Baleno Sport का लुक काफी दमदार है। इसमें काफी सारे बदलाव किए गए हैं। इस कार के साइड और फ्रंट व रियर बंपर पर रेड स्कर्ट्स दिए गए हैं। बलेनो स्पोर्ट में नए डिजाइन के अलॉय वील हैं। इसके टायर भी भारतीय बाजार में मौजूद  Maruti Suzuki Baleno RS से अलग हैं। 

इतनी अलग होगी Baleno Sport
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडोनेशिया में लॉन्च होने वाली सुजुकी बलेनो स्पोर्ट, भारत में लॉन्च की गई फेसलिफ्ट Maruti Baleno और फेसलिफ्ट Baleno RS पर आधारित होगी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस कार में नय फ्रंट बंपर, एलईडी हेडलैम्प्स और नई ग्रिल देखने को मिलेगी। बलेनो स्पोर्ट के इंटीरियर को भी अपडेट किया जाएगा। 

पावर
बात करें पावर की तो इसमें मैकेनिकली कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। आपको बता दें कि इंडोनेशिया में लॉन्च की गई Baleno में 92hp पावर वाला 1.4-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें 5-स्पीड मैन्युअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।  

Tags:    

Similar News