लॉन्च हुआ Honda Dio का 2018 एडिशन, जानें कीमत और खासियत

लॉन्च हुआ Honda Dio का 2018 एडिशन, जानें कीमत और खासियत

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-21 04:09 GMT
लॉन्च हुआ Honda Dio का 2018 एडिशन, जानें कीमत और खासियत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। होंडा इंडिया ने भारत में अपनी पॉपुलर स्कूटर होंडा डिओ का 2018 एडिशन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने दिल्ली में इसकी एक्सशोरूम कीमत 51,292 रुपये रखी है। होंडा ने यह घोषणा की है कि डिओ 2018 एडिशन भारत की सभी होंडा डीलरशिप पर उपलब्ध है। 2018 होंडा डिओ नई डीलक्स वेरिएंट में भी उपलब्ध कराई गई है जिसकी दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 53,292 रुपये है। नई होंडा डिओ में प्रीमियम क्वॉलिटी के एलईडी हैडलैंप और पोजिशन लैंप दिया है, साथ ही स्कूटर में 4-इन-1 लॉक के साथ सीट खोलने का स्विच और डीलक्स से लेकर स्टैंडर्ड डिओ में 9 कलर ऑप्शन मिल रहे हैं।
 

 

होंडा डिओ 2018 एडिशन में मफलर कवर दिया है, वहीं डीलक्स वेरिएंट में डिजिटल इंस्ट्रुमेंट पैनल के साथ तीन-स्टेप “ईको स्पीड इंडिकेटर” के साथ सर्विस रिमाइंडर और गोल्ड फिनिश्ड रिम दिए हैं। 2018 डिओ के स्टैंडर्ड वेरिएंट को कंपनी ने 5 कलर्स - वाइब्रेंट ऑरेंज, पर्ल स्पोर्ट्स येल्लो, स्पोर्ट्स रैड, केंडी जैज ब्लू और मैट ऐक्सिस ग्रे मैटेलिक में उपलब्ध कराया है। डीलक्स वेरिएंट इन 5 कलर्स के अलावा डैजल येल्लो मैटेलिक, मैट मार्शल ग्रीन मैटेलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक और मैट ऐक्सिस ग्रे मैटेलिक दिए गए हैं। होंडा डिओ 2018 एडिशन में 10-इंच के व्हील और कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम लगाया गया है।

 

 

 

होंडा मोटरसाइकल और स्कूटर इंडिया की सेल्स और मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट यदवेंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि, “विदेशों में भी होंडा डिओ की काफी मांग है और होंडा की निर्यात की जाने वाली स्कूटर्स में ये भी शामिल है, ऐसे में एक्सपोर्ट ने 5 लाख यूनिट का आंकड़ा छू लिया है.” होंडा ने नई डिओ 2018 एडिशन में 110cc का इंजन दिया है जो 7000 rpm पर 8 bhp पावर और 5500 rpm पर 8.9 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। कंपनी ने स्कूटर के इंजन को कन्टिन्यू वेरिएबल ट्रांसमिशन (CVT) से लैस किया है और स्कूटर की टॉप स्पीड 83 किमी/घंटा होने का दावा किया गया है।

 

Similar News