अपग्रेड: TVS Apache RR 310 का BS6 मॉडल इसी महीने होगा लॉन्च, मिल सकते हैं ये फीचर्स 

अपग्रेड: TVS Apache RR 310 का BS6 मॉडल इसी महीने होगा लॉन्च, मिल सकते हैं ये फीचर्स 

Manmohan Prajapati
Update: 2020-01-20 10:33 GMT
अपग्रेड: TVS Apache RR 310 का BS6 मॉडल इसी महीने होगा लॉन्च, मिल सकते हैं ये फीचर्स 
हाईलाइट
  • 2020 Apache RR 310 के इंजन पावर आउटलेट में बदलाव हो सकते हैं
  • Apache RR 310 का BS6 बाइक में कई सारे बदलाव किए जा सकते हैं
  • वर्तमान मॉडल के मुकाबले 2020 Apache RR 310 की कीमत अधिक होगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। TVS Motor (टीवीएस मोटर) ने भारत में बीते साल मई में अपनी परफोर्मेंस बाइक Apache RR 310 (अपाचे आरआर 310) को लॉन्च किया था। अब कंपनी इस बाइक को BS6 इंजन के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस मॉडल को 30 जनवरी को लॉन्च करेगी। 

आपको बता दें कि भारत में अप्रैल 2020 से भारत स्टेज 6 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप इंजन दिया जाना अनिवार्य हो जाएगा। ऐसे में सभी वाहन कंपनियां अपने वाहनों को BS6 इंजन के साथ अपग्रेड कर पेश कर रही हैं। 

हो सकते हैं ये बदलाव
रिपोर्ट की मानें तो 2020 Apache RR 310 के अप्रग्रेड मॉडल में कंपनी कंपनी कई बड़े बदलाव करेगी। इसमें नए फीचर्स दिए जाएंगे। जिसमें नई फुल कलर TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दी जाएगी। यह एक वर्टिकल यूनिट और एक रेक्टेंगुलर शेप में आएगी। 

BS6 इंजन मिलने के साथ ही इस बाइक के पावर आउटपुट में बदलाव देखने को मिलेंगे। रिपोर्ट की मानें इस बाइक में कंपनी रेस-ट्यून्ड स्लिपर क्लच, नई विंडस्क्रीन और एक नई कलर स्कीम भी देगी। इसमें SmartXonnect सिस्टम दिया जाएगा।   

वर्तमान मॉडल
वर्तमान मॉडल की बात करें तो Apache RR 310 में 312.2 cc लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 33.52 bhp का पावर और 27.3 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। स्लिपर क्लच होने से तेज रफ्तार में बाइक चलाने के दौरान तेजी से गियर चेंज किया जा सकता है। 

कीमत
बात करें कीमत की कंपनी ने इस बाइक को एक्स शोरूम कीमत 2.27 लाख रुपए में लॉन्च किया था। वहीं नई BS6 TVS Apache RR 310 की कीमत पुराने वाले मॉडल के मुकाबले 10 से 12 हजार रुपए अधिक हो सकती है। 

Tags:    

Similar News