सऊदी अरब की सड़कों पर कार के बाद अब बाइक चलाती दिखेंगी महिलाएं

सऊदी अरब की सड़कों पर कार के बाद अब बाइक चलाती दिखेंगी महिलाएं

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-27 03:34 GMT
सऊदी अरब की सड़कों पर कार के बाद अब बाइक चलाती दिखेंगी महिलाएं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सऊदी अरब ने लिंग समानता को लेकर बड़ कदम उठाया है और महिलाओं को जून 2018 से टू-व्हीलर चलाने की अनुमति मिल गई है। अब इस गल्फ कंट्री की सड़कों पर आपको महिला बाइक राइडर भी देखने को मिलेगीं। पिछले हफ्ते सऊदी अरेबियन जनरल डायरेक्ट्रेट ने इस बात की घोषणा की है। यह ऐलान किंग सलमान ने तीन महीने पहले किया था जिसमें महिलाओं के दुबई में वाहन चलाने की अनुमति दी गई थी। रॉयल डिक्री स्टेट्स ने कहा है कि अब देश में वाहन चलाने का अधिकार महिलाओं और पुरुषों दोनों का होगा। बता दें कि सऊदी में कार चलाने के लिए महिलाओं को किसी भी प्रकार का कोई स्पेशल लायसेंस नहीं दिया जाएगा।

महिलाओं और पुरुषों दोनों को समान तरीके से ट्रैफिक के नियामों को कानून का पालन करना होगा। किसी भी दुर्घटना की दशा में या नियमों का उल्लंघन करने पर महिलाओं को स्पेशल सेंटर्स में भेजा जाएगा जिसको पूरी तरह से महिला कर्मचारी चलाते हैं। इसके साथ ही महिलाओं को इस फील्ड में नौकरी करने का भी मौका दिया जा रहा है जिसके तहत महिलाओं को फील्ड इंस्पैक्टर और ट्रैफिक चैकपॉइंट पर काम करने का मौका मिलेगा। रॉयल डिक्री देश में महिलाओं की स्वतंत्रता और समानता का अधिकार देने के लिहाज से बहुत बड़ा कदम है।
 

नवंबर 2017 में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने अपनी ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट में महिलाओं के लिए दुनिया के सबसे बदतर देशों में 7वें नंबर पर सऊदी अरब का नाम दिया था। इस रिपोर्ट के अनुसार अब भी सऊदी अरब में महिला को यात्रा करने या पढ़ाई-लिखाई के लिए पहले घर के पुरुष सदस्यों की अनुमति लेना अनिवार्य है। हाल ही में देश में महिलाओं को तीन स्पोर्ट्स स्टेडियम में जाने की अनुमति भी मिली है और अब देश की महिलाएं थिएटर में जाकर फिल्म भी देख पाएंगी। यकीनन महिलाओं को बाइक चलाने की अनुमति देने के साथ ही और भी कई चीजों में स्वतंत्रता मिलना वहां की महिलाओं और पूरे सऊदी अरब के लिए बेहतर निर्णय है।

Similar News