अंग्रेजी मीडियम ट्रेलर: अब तक का सबसे अनोखा ट्रेलर, इमोशनल कर देगी इरफान की आवाज

अंग्रेजी मीडियम ट्रेलर: अब तक का सबसे अनोखा ट्रेलर, इमोशनल कर देगी इरफान की आवाज

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-12 09:48 GMT

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर इरफान खान जल्द ही फिल्म "अंग्रेजी मीडियम" में नजर आने वाले हैं। बीमारी के बाद यह उनकी पहली फिल्म है। हाल ही में ​फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। यह अब तक का सबसे अनोखा ट्रेलर है। क्योंकि इस ट्रेलर में सिर्फ इरफान की आवाज है। 1 मिनट 19 सेकेंड का यह ट्रेलर आपको इमोशनल कर देगा। इसे एक बार जरुर देखें।

इरफान खान के वॉइस ओवर वीडियो में वे कह रहे हैं कि "हैलो भाइयों बहनों। नमस्कार... मैं इरफान खान! मैं आज आपके साथ हूं भी और नहीं भी। खैर... ये फिल्म अंग्रेजी मीडियम मेरे लिए बहुत खास है?" देखिए इरफान ने और क्या कहा...

यह भी पढ़े: तापसी पन्नू ने थप्पड़ के दूसरे ट्रेलर को न देखने की दी हिदायत! जानें क्यों?

इस ​दिन रिलीज होगी फिल्म
होमी अदजानिया ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह फिल्म 20 मार्च 2020 को रिलीज होगी। फिल्म में इरफान के साथ करीना कपूर भी अहम भूमिका में हैं। 

Tags:    

Similar News