Viral:'हैरी पॉटर' ने वीडियो शेयर कर किया सान्या को विश, बनाया उनके दिन को खास

Viral:'हैरी पॉटर' ने वीडियो शेयर कर किया सान्या को विश, बनाया उनके दिन को खास

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-26 02:06 GMT
Viral:'हैरी पॉटर' ने वीडियो शेयर कर किया सान्या को विश, बनाया उनके दिन को खास

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। फिल्म "दंगल" से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने मंगलवार को अपना 28 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपना पूरा दिन सेट पर काम करते हुए बिताया। ऐसा पहली बार था, जब सान्या ने काम करते हुए बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसके बावजूद उनका बर्थडे खास रहा। क्योंकि उन्हें "हैरी पॉटर" के लीड कैरेक्टर और एक्टर डैनियल रैडक्लिफ ने एक वीडियो के सहारे बर्थडे विश किया और उनके दिन को स्पेशल बना दिया। हॉलीवुड एक्टर्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

डैनियल ने वीडियो में कहा कि हाय, मैं यहां जुनैद के साथ मौजूद हूं। हेलो, सान्या, हैप्पी बर्थ डे! आप जहां भी हैं, मैं उम्मीद करता हूं कि आप अपना दिन शानदार तरीके से मनाएंगी। सान्या ने भी इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

यह भी पढ़े: ऐसे सेलिब्रेट कर रहीं सान्या अपना बर्थडे, हमेशा से था ये सपना

प्रोफेशनल फ्रंट
सान्या के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वे पिछले साल पहले रितेश बत्रा की फिल्म "फोटोग्राफ" में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं दिखा सकी। इसके अलावा सान्या जल्द ही "लूडो" में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर और फातिमा सना शेख जैसे कलाकार हैं। सान्या जल्द शंकुतला देवी की बायोपिक में भी नजर आएंगी।

Tags:    

Similar News