BOLLYWOOD: अदनान सामी को पद्मश्री मिलने से  स्वरा भास्कर नाराज, बोलीं- हमें गालियां दो, पाकिस्तानी को सम्मान

BOLLYWOOD: अदनान सामी को पद्मश्री मिलने से  स्वरा भास्कर नाराज, बोलीं- हमें गालियां दो, पाकिस्तानी को सम्मान

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-03 12:47 GMT
BOLLYWOOD: अदनान सामी को पद्मश्री मिलने से  स्वरा भास्कर नाराज, बोलीं- हमें गालियां दो, पाकिस्तानी को सम्मान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सिंगर अदनान सामी को जब से पद्मश्री मिलने की घोषणा हुई है, इस पर सियासत चरम पर पहुंच गई है। देश भर में इसका विरोध किया जा रहा है। अभी तक तो इस घोषणा का विरोध राजनीतिक गलियारों में ही दिखाई दे जा रहा था, लेकिन अब बॉलीवुड ने भी इस विवाद में अपनी दस्तक दे दी है। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सरकार के इस फैसले की निंदा की है। स्वरा भास्कर ने अदनान सामी को मिले पद्मश्री अवॉर्ड के बारे में इंदौर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा "इस देश में शरणार्थियों को नागरिकता देने का और घुसपैठिए ढूंढ़ने का प्रावधान पहले से मौजूद है। आपने इसी प्रक्रिया के तहत सामी को भारतीय नागरिकता दे दी और अब उन्हें पद्मश्री के लिये भी चुन लिया।"

हमें गालियां, पाकिस्तानी को सम्मान
स्वरा ने इसके बाद मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उनके मुताबिक इस सरकार ने नागरिकता कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के साथ क्रूरता की है और एक पाकिस्तानी को पद्मश्री दे दिया। उन्होंने कहा, "आप हमें गालिया दो, लाठियां चलाओ, हम पर आंसू गैंस के गोले भी दागो और एक पाकिस्तानी को पद्मश्री दे दो"। 

उन्होंने सरकार पर कई संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि माने तो मोदी सरकार को पाकिस्तान से एकतरफा प्यार हो गया है। स्वरा कहती हैं " इस सरकार के दिमाग में घुसपैठिये घुस गए हैं। सरकार को हर कोई पाकिस्तानी लग रहा है"। इस दौरान स्वरा ने कभी सरकार पर जोरदार वार किया तो कभी उनका मजाक बनाया। रैली में वो बोली कि जितनी बार उनकी नानी हनुमान चालीसा नहीं पढ़ती, उससे ज्यादा बार ये सरकार पाकिस्तान का नाम लेती है।

यह खबर भी पढ़ें: BOLLYWOOD: फिर बीमार हुए ऋषि कपूर, आलिया संग रणबीर पहुंचे हॉस्पिटल

स्वरा का कैलाश विजयवर्गीय पर वार
स्वरा भास्कर ने रैली को संबोधित करते वक्त बीजेपी के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर पोहा बांग्लादेशी खाना है तो इस नाते तो इंदौर में कई लोग रोज पोहा खाते हैं। इसलिए उन लोगों को अपनी नागरिकता के सबूत देने चाहिए। बता दें, कैलाश विजयवर्गीय ने विवादित बयान देते हुए कह दिया था कि वो पोहा खाने के तरीके से बता सकते हैं कि कौन बांग्लादेशी है और कौन हिंदुस्तानी।

स्वरा ने कभी गाए थे पाकिस्तान के गुणगान
सीएए और एनआरी को लेकर सरकार पर हमला कर रही स्वरा भास्कर आज भले ही सरकार को पाकिस्तान का एकतरफा प्रेमी बता रही हों, लेकिन एक समय में वो बार-बार पाकिस्तान जाती थीं, और वहां की मीडिया को इंटरव्यू दने के दौरान पाकिस्तान की जमकर तारीफ करती थीं।

यह खबर भी पढ़ें:B"DAY SPL: बहन शिल्पा की शादी में उठाया था बड़ा कदम, जानें 41 वर्षीय शमिता के लाइफ से जुड़ी खास बातें

 

Full View

वैसे स्वरा भास्कर आज कल फिल्मीं दुनिया से दूर हैं, लेकिन लगातार उनकी तरफ से आ रहे राजनीतिक बयान अटकलों के बाजार को जरूर गर्म रखते हैं। स्वरा के अलावा फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और सिंगर विशाल ददलानी ने भी नागरिकता कानून के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है।


 

Tags:    

Similar News