केंद्र सरकार को झटका, सितंबर माह में GST कलेक्शन में आई गिरावट

केंद्र सरकार को झटका, सितंबर माह में GST कलेक्शन में आई गिरावट

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-01 13:20 GMT
केंद्र सरकार को झटका, सितंबर माह में GST कलेक्शन में आई गिरावट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) कलेक्शन में केंद्र सरकार को झटका लगा है। सितंबर महीने में जीएसटी कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। इस माह कुल 6287 करोड़ रुपए का जीएसटी कम आया है। राजस्व विभाग के जारी किए आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में कुल 91,916 करोड़ रुपए का जीएसटी कलेक्शन हुआ है। वहीं अगस्त में जीएसटी कलेक्शन 98,203 करोड़ रुपए था। 

आंकड़ों के अनुसार कुल जीएसटी कलेक्शन में केंद्र और राज्य दोनों का हिस्सा है। इसमें 16,630 करोड़ से अधिक राशि केंद्र सरकार की है। वहीं 22,598 करोड़ राज्यों से, जबकि 45,069 करोड़ रुपए आईजीएसटी से मिले हैं।

राजस्व विभाग ने आगे बताया है कि अगस्त महीने में कुल 98,203 करोड़ रुपए जीएसटी कलेक्शन हुआ था। जिसमें से 17,733 करोड़ रुपए केंद्र और 24,239 करोड़ राज्यों से राशि मिली थी। 30 सितंबर तक अगस्त महीने के लिए कुल 75.94 लाख जीएसटीआर 3बी रिटर्न फाइल किए गए थे। वहीं सिंतबर में जीएसटी राजस्व संग्रह में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2.67 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 

बता दें जून और जुलाई की तुलना में अगस्त में जीएसटी कलेक्शन में गिरावट थी। जून में 99,939 करोड़ और जुलाई में 1,02,083 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ था। 

Tags:    

Similar News