चीन : विश्व व्यापार संगठन की मंत्रिस्तरीय बैठक में 200 ने लिया हिस्सा

चीन : विश्व व्यापार संगठन की मंत्रिस्तरीय बैठक में 200 ने लिया हिस्सा

IANS News
Update: 2019-11-06 18:00 GMT
चीन : विश्व व्यापार संगठन की मंत्रिस्तरीय बैठक में 200 ने लिया हिस्सा

बीजिंग, 6 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व व्यापार संगठन की मंत्रिस्तरीय बैठक शंघाई में आयोजित हुई। यूरोपीय संघ, रूस और भारत समेत 33 सदस्य देशों के मंत्रियों या प्रतिनिधियों, और विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक रोबेटरे अजेवेदो आदि 200 से अधिक लोगों ने इस बैठक में भाग लिया।

वर्ष 2001 से चीन ने विश्व व्यापार संगठन में भाग लेने के बाद दूसरी बार मंत्रिस्तरीय बैठक का आयोजन किया।

चीनी वाणिज्य मंत्रालय के संबंधित प्रधान ने कहा कि इस बार की मंत्रिस्तरीय बैठक में बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था का समर्थन देने, और एकपक्षीयवाद व व्यापार संरक्षणवाद का विरोध करने आदि कई मुद्दों पर सहमतियां प्राप्त की गईं।

चीनी वाणिज्य मंत्री चोंग शान ने कहा कि वर्तमान में एकपक्षीयवाद व संरक्षणवाद सक्रिय है। विश्व व्यापार संगठन के सामने चुनौती पैदा हुई है। इस बार चीन ने विभिन्न पक्षों के बीच आदान-प्रदान व वार्ता का मंच स्थापित करने के लिए इस बैठक का आयोजन किया, ताकि विभिन्न पक्ष एक साथ बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था के भविष्य की चर्चा कर सकें।

गौरतलब है कि उसी दिन आयोजित मंत्रिस्तरीय बैठक में विश्व व्यापार संगठन के 12वें मंत्रीस्तरीय सम्मेलन की उपलब्धि डिजाइन और विश्व व्यापार संगठन का सुधार आदि मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित मंत्रियों व प्रतिनिधियों ने विश्व व्यापार संगठन में आवश्यक सुधार करने का समर्थन दिया।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

-- आईएएनएस

Tags:    

Similar News