सेंसेक्स पहली बार 60 हजार के पार हुआ बंद, निफ्टी में भी जोरदार तेजी

क्लोजिंग बेल सेंसेक्स पहली बार 60 हजार के पार हुआ बंद, निफ्टी में भी जोरदार तेजी

Manmohan Prajapati
Update: 2021-09-24 10:28 GMT
सेंसेक्स पहली बार 60 हजार के पार हुआ बंद, निफ्टी में भी जोरदार तेजी
हाईलाइट
  • निफ्टी 30.25 अंकों की तेजी के साथ 17
  • 853.20 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 163.11 अंकों की बढ़त के साथ 60
  • 048.47 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (24 सितंबर, शुक्रवार) नया रिकॉर्ड बनाकर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स पहली बार 60 हजार के पार बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी जोरदार तेजी देखी गई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 163.11 अंकों की बढ़त के साथ 60,048.47 के स्तर पर बंद हुआ।  

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 30.25 अंकों की तेजी के साथ 17,853.20 के स्तर पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स-निफ्टी के बंद होने का उच्चतम स्तर है। 

आज डीजल के बढ़े दाम, पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं

बता दें कि, सुबह बाजार नए रिकॉर्ड के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 325.71 अंक की तेजी के साथ 60211.07 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 93.30 अंकों की बढ़त के साथ 17916.30 के स्तर पर खुला था। 

विस्तारा 7 नवंबर से दिल्ली-पेरिस के बीच उड़ान सेवा करेगी संचालित 

जबकि बीते कारोबारी दिन बाजार मजबूती के साथ खुला था और नए रिकॉर्ड के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 958.03 अंकों की बढ़त के साथ 59,885.36 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 276.30 अंकों की तेजी के साथ 17,822.95 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

 

 

 

Tags:    

Similar News