आज डीजल के बढ़े दाम, पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं

ईंधन कीमत आज डीजल के बढ़े दाम, पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं
हाईलाइट
  • डीजल की कीमत में 21 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी
  • पेट्रोल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में एक बार​ फिर से बढ़ोतरी की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल आज (24 सितंबर, शुक्रवार) भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने सिर्फ डीजल के दाम बढ़ाए हैं। इसके रेट में 20 से 21 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि पेट्रोल के भाव में किसी तरह का कोई फेरबदल नहीं किया गया है। 

बता दें कि, इससे पहले पूरे 18 दिनों तक पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इसका कारण, कच्चे तेल में नरमी थी। लेकिन अब कच्चे तेल बाजार में तेजी का रुख है। इससे पहले सितंबर माह में 01 और 05 तारीख को पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के रेट में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी। फिलहाल, आइए जानते हैं आज के दाम...

विस्तारा 7 नवंबर से दिल्ली-पेरिस के बीच उड़ान सेवा करेगी संचालित 

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.19 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.26 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 101.62 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 98.96 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। इसी तरह मप्र की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 109.63 प्रति लीटर मिल रहा है।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 88.82 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 96.41 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 91.92 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 93.46 रुपए चुकाना होंगे। वहीं भोपाल में डीजल 97.64 रुपए प्रति लीटर है।

फ्रेशवर्क्‍स के आईपीओ ने इसके 500 कर्मचारियों को बनाया करोड़पति 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Created On :   24 Sep 2021 3:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story