दुनिया की एक चौथाई आबादी 'फेसबुक की दीवानी'

दुनिया की एक चौथाई आबादी 'फेसबुक की दीवानी'

Bhaskar Hindi
Update: 2017-06-28 10:01 GMT
दुनिया की एक चौथाई आबादी 'फेसबुक की दीवानी'

टीम डिजिटल, नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने एक नया रिकॉर्ड कायम करते हुए दुनिया की एक चौथाई आबादी को अपना दीवाना बना लिया है। फेसबुक के मासिक ऐक्टिव यूजर्स का आंकड़ा अब 2 अरब की संख्या पार कर चुका है। फेसबुक ने करीब पांच साल पहले अक्टूबर 2012 में एक अरब की संख्या को पार किया था।

कंपनी के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट पर कहा, 'आपके साथ यह यात्रा सम्मान की बात है। फेसबुक यूजर्स की संख्या किसी भी एक देश की आबादी से अधिक और 7 में से 6 महाद्वीपों से अधिक है। यह दुनिया की 7.5 अरब की आबादी के 25 प्रतिशत से अधिक है।

जकरबर्ग ने लिखा, 'आज सुबह फेसबुक कम्युनिटी 2 बिलियन यूजर्स का आंकड़ा पार कर गई। हम तेजी से दुनिया को जोड़ने और पास लाने का काम कर रहे हैं। फेसबुक के बाद सबसे ज्यादा मंथली ऐक्टिव यूजर्स यूट्यूब (1.5 अरब) और वॉट्स ऐप (1.2 अरब) के हैं।'

Similar News