रघुराम राजन बन सकते हैं बैंक आफ इंगलैंड के गवर्नर

रघुराम राजन बन सकते हैं बैंक आफ इंगलैंड के गवर्नर

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-23 14:58 GMT
रघुराम राजन बन सकते हैं बैंक आफ इंगलैंड के गवर्नर
हाईलाइट
  • भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मुख्य आर्थिक सलाहकार रहे रघुराम राजन बैंक आफ इंगलैंड के गवर्नर बन सकते हैं।
  • लंदन के अखबार फाइनेंशियल टाइम्स में छपे लेख के अनुसार
  • बैंक आफ इंगलैंड के गवर्नर पद के लिए रघुराम राजन और श्रिति वडेरा के नाम पर विचार किया जा रहा है।
  • वर्तमान गर्वनर मार्क कार्नी भी कनाडा से हैं।
  • वर्तमान गर्वनर मार्क कार्नी का कार्यकाल अगले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मुख्य आर्थिक सलाहकार रहे रघुराम राजन बैंक आफ इंगलैंड के गवर्नर बन सकते हैं। लंदन के अखबार फाइनेंशियल टाइम्स में छपे लेख के अनुसार, बैंक आफ इंगलैंड के गवर्नर पद के लिए रघुराम राजन और श्रिति वडेरा के नाम पर विचार किया जा रहा है।

वर्तमान गर्वनर मार्क कार्नी का कार्यकाल अगले वर्ष समाप्त हो जाएगा, पद पर भर्ती के लिए यूनाईटेड किंगडम के कुलपति फिलिप हैमंड अपनी खोज की शुरूआत कर रहे हैं। फिलिप हैमंड का बयान साफ बताता है कि वह गैर ब्रिटिश नियुक्ति के समर्थन में हैं। बता दें कि वर्तमान गर्वनर मार्क कार्नी भी कनाडा से आते हैं।

उल्लेखनीय है कि इंगलैण्ड यूरोपियन संघ से निकलने की तैयारी में है। लेख के अनुसार वह ऐसी योग्य नियुक्ती चाहता है जो विश्व मंच पर इसका नेतृत्व करे, जिसका नकारात्मक असर राष्ट्र पर ना पड़े।  फिलिप हैमंड के मुताबिक हमने चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसका प्रचार इंटरनेशनल मानेटरी फंड की मीटिंग जैसे मंच से किया जा चुका है।

शिकागो बूथ स्कूल ऑफ़ बिजनेस के प्रोफेसर, राजन पहले गैर पाश्चात्य और इंटरनेशनल मानेटरी फंड के सबसे यूवा अर्थशस्त्री हैं। उन्होने अमेरिका पर वित्तीय संकट का अनुमान लगाया था। इस बात पर उनका काफी मजाक भी बना लेकिन तीन साल बाद ही अमेरिका को संकट ने घेर लिया। पिछले वर्ष वाल स्ट्रीट जनरल ने कहा था कि रघुराम राजन उन 6 अर्थशास्त्रिायों में से हैं, जिन्होंने अपना स्थान नोबल प्राइज विजेताओं में बनाया था।

फाइनेंशियल टाइम्स ने राजनेता और पेशे से बैंकर भारतीया मूल की  श्रिति वडेरा का नाम भी बताया है। लेख के अनुसार अगर बैंक ऑफ इंग्लैंड अपने नेतृत्व के लिए एक अच्छा और मजबूत नाम  चाहता है तो श्रिति वडेरा सबसे उपयुक्त नाम है।

Similar News