Fuel Price: 5 पैसे तक सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल के फिर बढ़े दाम 

Fuel Price: 5 पैसे तक सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल के फिर बढ़े दाम 

Manmohan Prajapati
Update: 2019-11-23 06:05 GMT
Fuel Price: 5 पैसे तक सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल के फिर बढ़े दाम 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार- चढ़ाव के चलते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी तेजी और गिरावट देखने को मिल रही है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार सुबह (23 नवंबर) पेट्रोल के दाम में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी गई है। हालांकि डीजल के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। 

आज दिल्ली, मुंबई में और चैन्नई में पेट्रोल 09 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 08 पैसे की बढ़ोतरी देखी गई है। जबकि डीजल के दाम में 05 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। क्या हैं आज देश के महानगरों में पेट्रोल- डीजल की कीमत, आइए जानते हैं... 

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 74.44 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 80.10 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में पेट्रोल का रेट 77.12 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल का दाम 77.38 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर है।

डीजल की कीमत
इसी तरह डीजल की कीमत दिल्ली में 65.79 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में 69.01 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में एक लीटर डीजल की कीमत  68.20 रुपए प्रति लीटर है। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 69.54 रुपए चुकाना होंगे।

सुबह 6 बजे तय होते हैं दाम
आपको बता दें कि पेट्रोल डीजल की कीमत को अमेरिकी डॉलर का एक्सचेंज रेट, क्रूड ऑयल की कीमत, ईंधन की मांग और अन्य चीजें प्रभावित करती रहती हैं। जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल की नई कीमत सुबह 6 बजे से लागू हो जाती है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है। 

Tags:    

Similar News