कच्चा तेल सस्ता होने के बाद भी नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां जानें लेटेस्ट रेट

वाहन ईंधन कीमत कच्चा तेल सस्ता होने के बाद भी नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां जानें लेटेस्ट रेट

Manmohan Prajapati
Update: 2022-09-12 03:34 GMT
कच्चा तेल सस्ता होने के बाद भी नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां जानें लेटेस्ट रेट
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ
  • पेट्रोल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार गिरावट के बावजूद पेट्रोल डीजल के रेट में कोई कमी नहीं आई है। लंबे समय से क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे होने के बीच उम्मीद की जा रही थी कि वाहन ईंधन के भाव भी जल्द गिर सकते हैं। लेकिन इस बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वर्तमान में पेट्रोल और डीजल सस्ता ना होने की पुष्टि एक बयान से कर दी। उन्होंने कहा कि, ऑयल कंपनियों को अपने नुकसान की भरपाई के लिए अभी और समय चाहिए।

फिलहाल बात करें आज (12 सितंबर 2022, सोमवार) की तो, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। जिसके अनुसार, वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह स्थिति बीते करीब 3 माह से भी अधिक समय से बनी हुई है। आपको बता दें कि, आखिरी बार 21 मई 2022 को केंद्र सरकार द्वारा एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी। जिसके बाद पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हुआ था। 

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Tags:    

Similar News