कच्चे तेल में गिरावट के बीच पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें जारी, यहां जानें लेटेस्ट रेट

वाहन ईंधन कीमत कच्चे तेल में गिरावट के बीच पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें जारी, यहां जानें लेटेस्ट रेट

Manmohan Prajapati
Update: 2023-04-26 03:55 GMT
कच्चे तेल में गिरावट के बीच पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें जारी, यहां जानें लेटेस्ट रेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज (26 अप्रैल 2023, बुधवार) भी गिरावट देखी गई है। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 0.09 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 78.69 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 82.64 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इस बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने वाहन ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं।

आज पेट्रोल और डीजल दोनों के ही रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी कि, बीते करीब 9 माह से जारी भाव पर ही ईंधन उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि, आखिरी बार 22 मई 2022 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन किया गया था, जब वित्त केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Tags:    

Similar News