Gold- Silver Rate: सोने की कीमत में फिर आई तेजी, चांदी भी चमकी

Gold- Silver Rate: सोने की कीमत में फिर आई तेजी, चांदी भी चमकी

Manmohan Prajapati
Update: 2020-03-02 11:12 GMT
Gold- Silver Rate: सोने की कीमत में फिर आई तेजी, चांदी भी चमकी
हाईलाइट
  • चांदी का भाव 46
  • 213 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है
  • दिल्ली में चांदी के रेट में 713 रुपए की जबरदस्त तेजी आई है
  • राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 42
  • 616 रुपए प्रति 10 ग्राम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोने चांदी के भाव में लगातार उछाल देखा जा रहा है। सोमवार (02 मार्च) को एक ​बार फिर से सोना खनका वहीं चांदी के भाव में भी चमक दिखाई दी। सोने में सोमवार को 391 रुपए का उछाल आया है। बात करें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तो यहां सोने की कीमत 42,616 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सकारात्मक वैश्विक रुख के चलते सोने के भाव में यह तेजी आई है। 

जबकि चांदी के रेट में 713 रुपए की जबरदस्त तेजी आई है। आज चांदी का भाव 46,213 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। जानकारी के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में तेजी के चलते चांदी में यह उछाल देखा गया है।

Credit Card Mistakes: क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेजी
अब बात करें सोने के वैश्विक हाजिर भाव की तो इसमें सोमवार सुबह उछाल देखने को मिला। एक रिपोर्ट के अनुसार यह 0.86 फीसद या 13.58 डॉलर की तेजी के साथ 1,599.27 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं वहीं वैश्विक स्तर पर चांदी के हाजिर भाव की बात करें, तो इसमें भी सोमवार सुबह तेजी देखने को मिल रही थी।

अगर है SBI में अकाउंट तो जरूर पढ़े ये खबर, वर्ना नहीं निकाल पाएंगे पैसे

यह 1.65 फीसद या 0.28 डॉलर की तेजी के साथ 16.94 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। जानकारों का मानना है कि चीन सहित दुनिया के कई देशों में फैल रहे कोरोना वायरस के चलते सोने में यह तेजी देखने को मिल रही है। 

Tags:    

Similar News