इकोनॉमी: लगातार दूसरे महीने एक लाख करोड़ रुपए से ऊपर रहा जीएसटी कलेक्शन

इकोनॉमी: लगातार दूसरे महीने एक लाख करोड़ रुपए से ऊपर रहा जीएसटी कलेक्शन

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-01 15:07 GMT
इकोनॉमी: लगातार दूसरे महीने एक लाख करोड़ रुपए से ऊपर रहा जीएसटी कलेक्शन
हाईलाइट
  • गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) का कलेक्शन दिसंबर 2019 में 1
  • 03
  • 184 रहा
  • दिसंबर 2018 में जीएसटी कलेक्शन 97
  • 276 करोड़ रुपए रहा था
  • लगातार दूसरे महीने जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपए से ऊपर रहा है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) का कलेक्शन दिसंबर 2019 में 1,03,184 रहा। यह लगातार दूसरा महीना है जब जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपए से ऊपर रहा है। नवंबर 2019 में यह 1,03,492 करोड़ रुपये रहा था। दिसंबर 2018 से इसकी तुलना की जाए तो इसमें 16 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। दिसंबर 2018 में जीएसटी कलेक्शन 97,276 करोड़ रुपए रहा था।

पिछले महीने के कुल 1,03,184 करोड़ रुपये के जीएसटी कलेक्शन में से, CGST 19,962 करोड़ रुपये, SGST 26,792 करोड़ रुपये, IGST 48,099 करोड़ रुपये (आयात पर एकत्र 21,295 करोड़ रुपये सहित) और सेस 8,331 करोड़ रुपये (आयात पर एकत्र 847 करोड़ रुपये सहित) हैं। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों का दिसंबर, 2019 के महीने में रेगुलर सेटलमेंट के बाद कुल राजस्व CGST के लिए, 41,776 करोड़ और SGST के लिए 15 42,158 करोड़ रहा।

जीएसटी कलेक्शन बढ़ना जरूरी
इकोनॉमिक स्लोडाउन के बीच वित्त मंत्री की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद की चार बैठकें 2019 में हुई। आखिरी बार यह बैठक दिसंबर 2019 में हुई थी। डेलॉयट इंडिया के पार्टनर एम एस मणि ने जीएसटी कलेक्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि चालू वित्त वर्ष के शेष महीनों के लिए जीएसटी कलेक्शन इसी तरह बढ़ते रहना चाहिए ताकि राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखा जा सके।

अरुणाचल प्रदेश में दोगुना हुआ जीएसटी कलेक्शन
अरुणाचल प्रदेश में दिसंबर 2019 में दिसंबर 2018 की तुलना में जीएसटी कलेक्शन दोगुना हो गया है। दिसंबर 2018 में अरुणाचल प्रदेश में जीएसटी कलेक्शन 26 करोड़ रुपए था जो दिसंबर 2019 में बढ़कर 58 करोड़ रुपए हो गया है। इसके बाद नागालैंड में 88 फीसदी, मणिपुर में 64 फीसदी और मिजोरम में 60 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है।

लक्षद्वीप में जीएसटी कलेक्शन में 78% की गिरावट
हालांकि, केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में जीएसटी कलेक्शन में 78 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। यह घटकर 1 करोड़ रुपए हो गया। झारखंड में 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ जीएसटी कलेक्शन 1,943 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Tags:    

Similar News