मानसून में खरीदेंगे प्रॉपर्टी तो होगा फायदा, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

मानसून में खरीदेंगे प्रॉपर्टी तो होगा फायदा, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

Bhaskar Hindi
Update: 2019-07-03 12:59 GMT
मानसून में खरीदेंगे प्रॉपर्टी तो होगा फायदा, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
हाईलाइट
  • मानसून सीजन को प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सबसे अच्छा समय माना जाता है
  • इस सीजन में प्रॉपर्टी और उसके आस-पास के क्षेत्र
  • पूरे साल से काफी अलग हो सकते हैं
  • खरीदार इस सीजन में निर्माण की गुणवत्ता को आसानी से परख सकते हैं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मानसून सीजन को प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस सीजन में रियल एस्टेट प्रॉपर्टी और उसके आस-पास के क्षेत्र, पूरे साल से काफी अलग हो सकते हैं। नतीजतन, यह सीज़न संभावित घरेलू खरीदारों को प्रॉपर्टी में निवेश से पहले उसे अच्छी तरह से परखने का मौका देता है। खरीदार इस सीजन में घर के स्थान और निर्माण की गुणवत्ता को आसानी से परख सकते हैं।

 

मानसून में प्रॉपर्टी खरीदने का फायदा:

  • खरीदार यह पता लगा सकते हैं कि क्या प्रॉपर्टी में सीपेज, छत से रिसाव, गंदे पानी की निकासी, जल भराव जैसी कोई समस्याएं तो नहीं हैं।
  • मानसून सीजन में निर्माण गुणवत्ता और घर को कैसे मेंटन करने रखा गया है इसका पता चल जाता है।
  • निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा होता है, जिससे ट्रैफिक जाम और ट्रास्पोर्टेशन जैसी समस्या हो सकती हैं। इस समस्या की सीमा, मानसून के मौसम में सबसे अच्छी तरह से आंकी जा सकती है।
  • ऐसे मामलों में, जहां प्रोजेक्ट की खामियां बरसात के मौसम के दौरान स्पष्ट हो जाती हैं, खरीदार सौदेबाजी कर सकते हैं और डेवलपर को भी इसे ठीक करने के लिए कह सकते हैं।
Tags:    

Similar News