रिपोर्ट: मुकेश अंबानी बने दुनिया के चौथे सबसे रईस शख्स, इतनी है कुल संपत्ति

रिपोर्ट: मुकेश अंबानी बने दुनिया के चौथे सबसे रईस शख्स, इतनी है कुल संपत्ति

Manmohan Prajapati
Update: 2020-08-08 11:46 GMT
रिपोर्ट: मुकेश अंबानी बने दुनिया के चौथे सबसे रईस शख्स, इतनी है कुल संपत्ति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज और इसके चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के चौथे सबसे रईस शख्स बन गए हैं। उनसे आगे अब सिर्फ फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और ऐमजॉन के जेफ बेजोस हैं। जबकि फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट फैमिली को पछाड़ कर मुकेश अंबानी ने चौथा स्थान काबिज किया है। यह जानकारी ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रियल टाइम नेटवर्थ के मुताबिक है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी अब विश्व के चौथे सबसे अमीर शख्स हो गए हैं। आपको बता दें कि ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स अरबपतियों की रियल टाइम संपत्ति का आंकलन करता है। ये आंकड़े स्थाई नहीं होते हैं, दुनियाभर में शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव की वजह से बदलाव होता रहता है।

निवेश के लिए बांग्लादेश सबसे उपयुक्त स्थान है : चीनी उद्योग

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक ऐमजॉन के बॉस जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 187 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में 72.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं दूसरे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स हैं। उनकी कुल संपत्ति 121 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में 7.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

तीसरे नंबर पर फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग हैं। उनकी कुल संपत्ति 102 अरब डॉलर है। इस साल अब तक उनकी संपत्ति में 23 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। मार्क जुकरबर्ग पहली बार 100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल हुए हैं और वर्तमान में इस क्लब में केवल तीन अमीर हैं जो टॉप-3 के हैं।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, चौथे नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आते हैं। उनकी कुल संपत्ति 80.6 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में 22 अरब डॉलर डॉलर का इजाफा हुआ है। इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर अब बर्नार्ड अर्नाल्ट फैमिली है। उनकी कुल संपत्ति 80.2 अरब डॉलर है।

Tags:    

Similar News