गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों धड़ाम

ओपनिंग बेल गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों धड़ाम

Manmohan Prajapati
Update: 2022-01-06 04:39 GMT
गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों धड़ाम
हाईलाइट
  • निफ्टी में 171 अंक की गिरावट आई
  • सेंसेक्स में 585 अंक की गिरावट आई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों और लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के चलते देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (06 जनवरी 2022, गुरुवार) गिरावट के साथ खुला। नए साल में यह पहली बार है जब बाजार में गिरावट देखी गई है। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। 

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 585 अंक की गिरावट के साथ 59,638 के स्तर पर आ पहुंचा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 171 अंक की गिरावट के साथ 17,800 से नीचे आ पहुंचा है। 

आज आपके शहर में पेट्रोल- डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जानिए यहां

बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (06 जनवरी 2022, गुरुवार) बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 44 अंक की मामूली बढ़त के साथ 59,900 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 8 अंकों की तेजी के साथ 17,813 के स्तर पर खुला था। 

जबकि शाम को जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 367 अंक यानी कि 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,233 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 120 अंक यानी कि 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 17,925 के स्तर पर बंद हुआ था।

Tags:    

Similar News