UPA के मुकाबले NDA सरकार में 12 हजार रुपए सालाना बढ़ी नागरिकों की औसत आय

UPA के मुकाबले NDA सरकार में 12 हजार रुपए सालाना बढ़ी नागरिकों की औसत आय

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-08 16:53 GMT
UPA के मुकाबले NDA सरकार में 12 हजार रुपए सालाना बढ़ी नागरिकों की औसत आय
हाईलाइट
  • गोयल ने कहा कि UPA सरकार की तुलना में मोदी सरकार में हुआ विकास।
  • गोयल ने लोकसभा में चल रहे मॉनसून सत्र में एक लिखित बयान पेश किया।
  • विजय गोयल ने कहा चार सालों में भारत की प्रति व्यक्ति औसत आय बढ़ी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय सांख्यिकी मंत्री विजय गोयल ने बुधवार को कहा कि बीते चार सालों में भारत की प्रति व्यक्ति औसत आय सालाना 79, 882 रुपए हो गई है। उन्होंने संसद में बयान देते हुए कहा कि UPA सरकार की तुलना में मोदी सरकार में काफी प्रगति हुई है। इसके साथ ही प्रति व्यक्ति आय में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

गोयल ने लोकसभा में चल रहे मॉनसून सत्र में एक लिखित बयान पेश किया। उन्होंने इस लिखित बयान में कहा, "2011-12 से लेकर 2014-15 के वित्तीय वर्ष तक भारत की प्रति व्यक्ति औसत आय 67,594 रुपए थी। वहीं अगर आप NDA सरकार आने के बाद से इसकी तुलना करें तो इसमें काफी उछाल देखने को मिला है। 2014-15 से लेकर 2017-18 वित्तीय वर्ष में प्रति व्यक्ति औसत आय बढ़कर 79,882 रुपए हो गई है। NDA सरकार ने सबका साथ, सबका विकास के तहत चौतरफा विकास किया है। इस बात से कोई भी मुकर नहीं सकता।" विजय गोयल यह बयान संसद में पूछे गए एक सवाल पर दे रहे थे।

बयान में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2013-14 में प्रति व्यक्ति औसत आय में 4.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। 2013-14 वित्तीय वर्ष में यह 68,572 रुपए थी। जो कि 2014-15 वित्तीय वर्ष में 6.2 फीसदी बढ़कर 72,826 हो गई। वहीं 2015-16 वित्तीय वर्ष में यही आंकड़ा 6.9 फीसदी बढ़कर 77,826 तक पहुंच गया। 2016-17 में प्रति व्यक्ति औसत आय 82,229 के लेवल पर पहुंच गया था। केंद्रीय मंत्री के बयान के मुताबिक 2017-18 वित्तीय वर्ष में प्रति व्यक्ति औसत आय में कमी आई है।      

 

Similar News