Fuel Price: जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल का रेट

Fuel Price: जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल का रेट

Manmohan Prajapati
Update: 2021-03-20 03:55 GMT
Fuel Price: जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल का रेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इन दिनों कच्चे तेल (Crude oil) के दाम में तेजी बनी हुई है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) के दाम बढ़ने की उम्मीद है। फिलहाल भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने आज  (शनिवार, 20 मार्च) भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। 

बता दें कि यह लगातार 20 वां दिन है, जब दोनों ईंधन के बढ़ते दाम से आमजन को राहत मिली है। आखिरी बार पेट्रोल के दाम में 29 से 30 पैसे तक वृद्धि की गई थी। वहीं डीजल भी 30 से 32 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ था। जिसके बाद दोनों ईंधन के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

दुनिया के टॉप टेन अमीरों की लिस्ट से बाहर हुए अंबानी

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 91.17 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 97.57 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 91.35 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 93.11 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 81.47 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 88.60 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 84.35 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 86.45 रुपए चुकाना होंगे।

इकोनॉमी को डबल झटका, रिटेल इन्फ्लेशन में बढ़ोतरी

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Tags:    

Similar News